Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Jun 2025 12:52 PM IST
यूएस ने भारत में अमेरिकी नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एडवाइजरी में प्रमुख सुरक्षा खतरे, क्षेत्र के अनुसार यात्रा प्रतिबंध और भारत में अमेरिकी नागरिकों के लिए कानून विचार जैसे मुद्दे जोड़े हैं। अधिकारियों ने सिफारिश की है कि महिलाएं अकेले यात्रा करने से बचें तथा विशेष रूप से पर्यटन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें।
- 25 Jun 2025 12:45 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया और कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। ऐसा लग रहा था जैसे उस समय सत्ताधारी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।
- 25 Jun 2025 12:30 PM IST
न्यूयॉर्क में मेयर का प्राइमरी चुनाव हारे एंड्रयू कुओमो
मेयर पद की दौड़ में एंड्रयू कुओमो की दावेदारी मजबूत थी और इसकी वजह उनका अनुभव, जाना-पहचाना नाम, मजबूत राजनीतिक संपर्क और फंड इकट्ठा करने की काबिलियत थी। लेकिन एंड्रयू कुओमो के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं, जिनका कुओमो का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन्हीं आरोपों के चलते चार साल पहले एंड्रयू कुओमो को गवर्नर पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
- 25 Jun 2025 12:24 PM IST
मोदी सरकार पर बड़ा आरोप
भाजपा के 'संविधान हत्या दिवस' पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'अघोषित आपातकाल के 11 साल हुए
- 25 Jun 2025 12:23 PM IST
भारतीय लोकतंत्र पर पांच दिशाओं से हमला- कांग्रेस
11 साल के अघोषित आपातकाल और भारतीय लोकतंत्र पर पांच दिशाओं से हो रहे लगातार हमले पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश का वक्तव्य
11 साल के अघोषित आपातकाल और भारतीय लोकतंत्र पर पांच दिशाओं से हो रहे लगातार हमले पर कांग्रेस महासचिव (संचार) श्री @Jairam_Ramesh का वक्तव्य- pic.twitter.com/cwjgfR2UUD
— Congress (@INCIndia) June 25, 2025 - 25 Jun 2025 12:10 PM IST
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का प्राथमिक चुनाव जीते
भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राथमिक चुनाव जीत गए हैं। ममदानी के विरोधी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने हार स्वीकार कर ली है। ममदानी (33 वर्षीय) न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के भी सदस्य हैं।
- 25 Jun 2025 12:02 PM IST
सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा आज अघोषित आपातकाल
सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा आज अघोषित आपातकाल है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्ण नहीं है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी नागरिक पर मुकदमा चलाया जाता है, मनगढ़ंत केस लगाए जाते हैं और उसे गिरफ्तार किया जाता है। आज भी सच्ची राजनीतिक स्वतंत्रता का अभाव है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्थापित मूल्यों और भारत की स्वतंत्रता के उद्देश्य की अवहेलना की जाती है।'
- 25 Jun 2025 11:46 AM IST
कांग्रेस नेता विजय वेट्टीवार ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता विजय वेट्टीवार ने कहा रोज़ संविधान बदलने की बात की, जिनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने टेबल पर मनुस्मृति रखकर बात करते हैं। इनके बहुत नेताओं ने संविधान हटाकर मनुस्मृति लागू करने की बात की है... आज तो रोज़ अघोषित आपातकाल है, जो खुद संविधान की हत्या करते हैं उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है।
- 25 Jun 2025 11:44 AM IST
11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू-कांग्रेस
कांग्रेस ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने मोदी नेतृत्ववाली एनडीए सरकार को लेकर कहा है कि बीते 11 वर्षों से देश में अघोषित आपातकाल लागू है।
- 25 Jun 2025 11:27 AM IST
संविधान हत्या दिवस को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार
कांग्रेस नेता विजय वेट्टीवार ने कहा जो रोज़ संविधान की हत्या करते हैं जिन्होंने कभी संविधान को माना नहीं वे आज ऐसी भाषा(संविधान हत्या दिवस) बोल रहे हैं... जिन्होंने स्वतंत्रता का विरोध किया, वे जिस विचारधारा से हैं उन्होंने 55 साल तक तिरंगा नहीं फहराया
Created On :   25 Jun 2025 8:00 AM IST