Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 25 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
25 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 25 Jun 2025 11:26 AM IST

    आपातकाल लागू कर कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा, कांग्रेस अपने भाषणों में लोकतंत्र की दुहाई देते हैं लेकिन (तत्कालीन) सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की। देश इसे 50 साल से लोकतंत्र हत्या दिवस के रूप में याद कर रहा है। निर्दोष लोग, सभी नेता, जिन्होंने भी उस समय कांग्रेस की आलोचना की, वे सभी जेल में थे। उस समय देश में लोकतंत्र बचाओ आंदोलन शुरू हुआ, युवाओं ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया था।

  • 25 Jun 2025 11:07 AM IST

    आपातकाल के 50 साल

    आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, "इसकी वजह से कई परिवार खत्म हो गए। युवाओं को जेल में डाल दिया गया। कई परिवारों का भविष्य बर्बाद हो गया। इंदिरा गांधी ने दमन को दूसरे स्तर पर पहुंचा दिया

  • 25 Jun 2025 11:02 AM IST

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 4 की मौत, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

    उत्तराखंड: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 4 की मौत, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

  • 25 Jun 2025 10:50 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 104.91 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 90.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 37 पैसे बढ़कर 105.60 रुपए और डीजल 34 पैसे महंगा होकर 91.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे और डीजल 05 पैसे घटकर क्रमश: 94.69 रुपए और 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 94.77 रुपए और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 87.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 25 Jun 2025 10:40 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत फिर गिरी

    कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (25 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 65.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी और यह 66.78 डॉलर प्रति बैरल पर था।

  • 25 Jun 2025 10:30 AM IST

    भारतीय रुपया में गिरावट

    भारतीय रुपया की में बुधवार की सुबह बीते बंद के मुकाबले गिरावट देखने को मिली और यह 86 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 86.11 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 85.98 पर बंद हुआ था।

  • 25 Jun 2025 10:21 AM IST

    निफ्टी 25130 के पार खुला

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (25 जून 2025, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.50 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत बढ़कर 25,135.85 के स्तर पर खुला।

  • 25 Jun 2025 10:10 AM IST

    सेंसेक्स में 328 अंकों की तेजी

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (25 जून 2025, बुधवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 328.73 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत बढ़कर 82,383.84 के स्तर पर खुला।

  • 25 Jun 2025 9:59 AM IST

    यूएन राजनीतिक प्रमुख का बयान ईरान का शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए कूटनीति अहम

    संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की अंडर-सेक्रेटरी रोजमेरी डिकार्लो ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की शांतिपूर्ण प्रकृति सुनिश्चित करने के लिए कूटनीति और बातचीत पर जोर दिया है। 'सिन्हुआ न्यूज एजेंसी' के अनुसार सिक्योरिटी काउंसिल को उसके प्रस्ताव 2231 के कार्यान्वयन पर जानकारी देते हुए डिकार्लो ने दुख जताया कि इस प्रस्ताव की शर्तों की समाप्ति में अब चार महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन इसके उद्देश्य और ईरानी न्यूक्लियर डील के लक्ष्य अब तक पूरी तरह से हासिल नहीं हो पाए हैं।

  • 25 Jun 2025 9:49 AM IST

    गाजा में ईंधन की कमी से जल आपूर्ति को खतरा- संयुक्त राष्ट्र

    गाजा में सहायता मांगने वालों पर घातक गोलीबारी की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर गाजा पर ईंधन नाकाबंदी जारी रहती है, तो बच्चों सहित और अधिक लोग मारे जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र, 25 जून (आईएएनएस)। गाजा में सहायता मांगने वालों पर घातक गोलीबारी की खबरों के बीच संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर गाजा पर ईंधन नाकाबंदी जारी रहती है, तो बच्चों सहित और अधिक लोग मारे जाएंगे।

Created On :   25 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story