Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Jun 2025 3:46 PM IST
बचाव अभियान थोड़ा मुश्किल भरा-NDRF कमांडेंट बलजिंदर सिंह
धर्मशाला में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित इलाके में जारी बचाव अभियान को लेकर NDRF कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने बचाव अभियान के बारे में कहा थोड़ा मुश्किल है। यह NDRF-SDRF का संयुक्त अभियान है। अब तक 6 लोग लापता बताए गए हैं। NDRF-SDRF के संयुक्त अभियान में हमने एक शव बरामद किया है।
- 26 Jun 2025 3:34 PM IST
धर्मशाला में अचानक आई बाढ़
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और भारी वाहन बह गए।
- 26 Jun 2025 3:26 PM IST
सिंधु जल संधि अभी भी निलंबित -केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सिंधु जल संधि पर कहा यह फैसला भारत सरकार और प्रधानमंत्री का है कि सिंधु जल संधि को अभी के लिए निलंबित रखा गया है। इस पर अब कुछ भी नहीं हो रहा।
- 26 Jun 2025 3:21 PM IST
सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत का तुलबुल परियोजना पर काम तेज
सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से अटके तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में सिंधु जल संधि के तहत भारत के हिस्से के पश्चिमी नदियों के पानी के अधिकतम इस्तेमाल की व्यापक रणनीति शामिल है।
- 26 Jun 2025 2:55 PM IST
जिला खनिज प्रतिष्ठान मद की बैठक में नहीं आए अधिकारी, भडक़ीं सांसद
जिला खनिज प्रतिष्ठान मद की बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ तो यहां शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह तो पहुंच गईं, लेकिन वन विभाग सहित दूसरे विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। इसे देखकर वे भडक़ गईं और बैठक समाप्त करने की घोषणा कर बाहर निकल गईं।
- 26 Jun 2025 2:45 PM IST
शुरुआती मानसून की बारिश में ही खराब होने लगी शहडोल से गुजरी नेशनल हाइवे सड़क
शहडोल से होकर गुजरी नेशनल हाइवे क्रमांक 43 के रखरखाव में संबंधित एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह से सडक़ों में दरारें आने लगी हैं। पटरी पर व किनारे मलबा जमा है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
- 26 Jun 2025 2:35 PM IST
Shahdol News: भास्कर की मुहिम पर आगे आए शहडोल के नागरिक
संभाग मुख्यालय शहडोल में रेलवे सुविधाओं को लेकर उपेक्षा के विरोध में शहर के नागरिक सामने आए। बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम स्टेशन मास्टर बीएल मीणा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि रेलवे सुविधाओं के विस्तार में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ( एसईसीआर) द्वारा उपेक्षा का बर्ताव अब नहीं चलेगा।
- 26 Jun 2025 2:25 PM IST
खंडवा के लिए सांसद विवेक बंटी साहू की पदयात्रा रवाना
सुख समृद्धि और शांति के लिए सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा से पांढुर्ना होते हुए खंडवा तक 411 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। सांसद श्री साहू ने अपने चौथे संकल्प को पूरा करने के लिए गुरुवार को सुबह परासिया रोड पर निज निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के पश्चात 14 दिन की पदयात्रा शुरू की।
- 26 Jun 2025 2:15 PM IST
पालाखेड़ में नहर फूटी, खेतों में पानी भरने से फसल हुई चौपट
मोहखेड़ के पालाखेड़ में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे नहर फूटने से खेतों में पानी भर गया। करीब 15-20 किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि एरिकेशन विभाग के आला अफसरों ने नहर की मरम्मत की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए।
- 26 Jun 2025 2:05 PM IST
छिंदवाड़ा में बनेगा आईएसबीटी, जेल बगीचा की जमीन पर कॉम्पलेक्स बनाएगा निगम
छिंदवाड़ा शहर को जल्द ही आईएसबीटी(इंटर स्टेट बस टर्मिनल) की सौगात मिलेगी। बुधवार को हुई एमआईसी की बैठक में बस टर्मिनल पर बनाने पर सहमति प्रदान करते हुए एमआईसी के सदस्यों ने हरी झंडी दे दी है।
Created On :   26 Jun 2025 8:00 AM IST