Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Jun 2025 1:55 PM IST
शराब दुकान हटाने के लिए हाथ में डंडा लेकर पहुंची महिलाएं
थाना माहुलझिर की सीमावर्ती पंचायत चावलपानी गांव में शराब दुकान को हटाने बुधवार को ग्रामीणों ने गुलाबी गैंग की महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया। महिलाओं के रुख देखकर शराब ठेकेदार ने दुकान का शटर बंद करवाया।
- 26 Jun 2025 1:45 PM IST
मासूम से हैवानियत का प्रयास, लोगों ने आरोपी को दबोचा
देहात थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को साढ़े चार साल की एक मासूम से हैवानियत के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची को घुमाने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया था। गनीमत है कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को देख लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
- 26 Jun 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: 42 बोरी गेंहू के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
देहात थाना क्षेत्र के काराबोह शासकीय राशन दुकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोर 42 बोरी गेंहू चुरा ले गए थे। आरोपियों ने राशन दुकान की टीन शेड उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- 26 Jun 2025 1:25 PM IST
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज
आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में अधिकांश युवा मानसिक दबाव से निजात पाने नशे का सहारा ले रहे है। मानसिक तनाव दूर करने नशीली दवाएं, गांजा, ड्रग्स या शराब का शौक कर रहे है। इसका घातक असर यह हो रहा कि युवाओं में मानसिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ आक्रामकता, हिंसा और गुस्से की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है।
- 26 Jun 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 26-जून-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 25 जून 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 26 Jun 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 26-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 24 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 26 Jun 2025 1:01 PM IST
सीओ बरेली गौरव सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास को लेकर दी प्रतिक्रिया
सीओ बरेली गौरव सिंह ने बताया, "गंगापुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है।"
- 26 Jun 2025 12:55 PM IST
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एनसीसी को लेकर करी गई नई शुरुआत पर दी प्रतिक्रिया
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख NCC निदेशालय द्वारा एक विशेष एकीकरण शिविर की शुरुआत की गई और इसी सिलसिले में मुझे यहां आने का अवसर मिला। मुझे इन बच्चों से मिलने और उनसे बात करने का अवसर मिला। NCC से जुड़ने वाले बच्चों को बहुत लाभ होता है, उनमें अनुशासन, आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास और अपने देश के प्रति प्रेम विकसित होता है।"
- 26 Jun 2025 12:45 PM IST
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रथ यात्रा की परंपरा को लेकर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "रथ यात्रा की परंपरा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आज ही वह दिन है जब महाप्रभु अपने बुखार से बाहर आते हैं और दर्शन देना शुरू करते हैं। पुरी की परंपरा में वीरगोविंदपुर का विशेष स्थान है, इस गांव की स्थापना सदियों पहले हुई थी। यहां की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा सामुदायिक सुधार कार्यक्रम के माध्यम से एक बहुउद्देशीय कौशल केंद्र बनाया गया है।"
- 26 Jun 2025 12:39 PM IST
केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने रथ यात्रा आयोजित करने पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, "रथ यात्रा आयोजित करना किसी सरकार का काम नहीं है। जगन्नाथ पुरी अलग है और वहां ऐसा होता है लेकिन ममता बनर्जी हिंदू वोट बैंक को विभाजित करने के लिए ऐसा कर रही हैं। ममता बनर्जी को लगता है कि जिस तरह से हिंदू वोट उनसे दूर जा रहे हैं, उनका शासन खत्म हो जाएगा, वह अपना शासन बनाए रखने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। यह सब राजनीतिक है, ममता बनर्जी ने भगवान जगन्नाथ का राजनीतिकरण किया है। हमारा स्टैंड यह है कि भाजपा जहां भी होगी, वह रथ यात्रा में भाग लेगी।"
Created On :   26 Jun 2025 8:00 AM IST