Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 26 Jun 2025 12:18 PM IST

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु ने अंतरिक्ष से दी यात्रा की जानकारी

    एक्सिओम मिशन 4 का संचालन कर रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु ने अंतरिक्ष में अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "अंतरिक्ष से नमस्कार! मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं।" एक खिलौना हंस को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हंस को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

  • 26 Jun 2025 12:10 PM IST

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सरकार पर साधा निशाना

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे, जनता बहुत परेशान है। लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी विधायकों तक की नहीं सुन रहे। पहले अधिकारियों में भय था कि मेरी शिकायत कर दी जाएगी।"

  • 26 Jun 2025 11:50 AM IST

    बिहार दौरे पर पहुंची EC की टीम, करेगी समीक्षा

    चुनाव आयोग की एक नौ सदस्यीय टीम चुनावी तैयारियों को लेकर पटना पहुंची है। चुनाव आयोग की यह टीम राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेगी। बिहार चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।

  • 26 Jun 2025 11:40 AM IST

    बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में को पेश करेगी विजिलेंस

    पंजाब विजिलेंस ने 540 करोड़ के ड्रग व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। मजीठिया को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • 26 Jun 2025 11:30 AM IST

    पंजाब के होशियारपुर में सुबह-सुबह NIA की छापेमारी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और टांडा उड़मुड़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी और उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर यह रेड की गई। टीम द्वारा दोनों स्थानों पर गहन पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया गया।

  • 26 Jun 2025 11:20 AM IST

    चांदी की कीमत गिरी

    भारतीय सर्राफा बाजार में आज (26 जून 2025, गुरुवार) लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। बात करें चांदी की कीमत की तो बीते कल की तुलना में करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

  • 26 Jun 2025 11:10 AM IST

    सोने की कीमत में फिर गिरावट

    भारतीय सर्राफा बाजार में आज (26 जून 2025, गुरुवार) लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,950 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 26 Jun 2025 11:00 AM IST

    पंजाब: ड्रग्स केस में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में को पेश करेगी विजिलेंस

    पंजाब: ड्रग्स केस में गिरफ्तार बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में को पेश करेगी विजिलेंस

  • 26 Jun 2025 10:53 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज गुड़गांव में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 95.25 रुपए और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे बढ़कर 105.40 रुपए और डीजल 61 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 05 पैसे बढ़कर 94.73 रुपए और डीजल 06 पैसे महंगा होकर 87.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल और डीजल 18- 18 पैसे कम होकर क्रमश: 94.87 रुपए और 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 57 पैसे कम होकर 105.23 रुपए और डीजल 23 पैसे घटकर 92.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 26 Jun 2025 10:40 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत घटी

    कच्चे तेल की कीमत में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (26 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी और यह 65.24 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Created On :   26 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story