Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Jun 2025 5:52 PM IST
यूपी के सीएम योगी ने क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज कैलाश मानसरोवर भवन में मान सरोवर यात्रा के लिए जा रहे पहले जत्थे को यात्रा का शुभारंभ किट दिया जा रहा है। मैं सभी यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा बनी रहे। सभी लोग सकुशल वापस आएं। वापस आने पर उत्तर प्रदेश के यात्रियों को 1-1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। आज 200 से अधिक लोग इस भवन(कैलाश मानसरोवर भवन) से यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।"
- 26 Jun 2025 5:36 PM IST
ISS में एक्सीओम 4 की सफल डॉकिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी प्रतिक्रिया
ISS में एक्सीओम 4 की सफल डॉकिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "अभी डॉकिंग हो गई है। सारी प्रक्रिया बहुत सक्षम है और इतने आत्मविश्वास के साथ की जा रही है कि निर्धारित समय से 30-40 मिनट पहले ही डॉकिंग की प्रक्रिया हो गई। बार-बार उनको रिहर्सल कराया गया है। वहां जितने भी प्रयोग होने वाले हैं, उन सबकी सामग्री भारत में विकसित की गई है, तो हो गया आत्मनिर्भर भारत। वहां से जो प्रयोग होंगे, जो नतीजे निकलेंगे वो दूसरे देशों के काम आएंगे, तो हो गया विश्वबंधु भारत और जिस प्रकार से भारत इन सब प्रक्रियाओं में अब अगुवाई करने लगा है, तो वो हो गया विकसित भारत। मुझे लगता है कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संकेत है और इससे दुनिया के आगे भारत की छवि बदली है।"
- 26 Jun 2025 5:24 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप आपातकाल को लेकर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने कहा, "आपातकाल का वो बुरा दौर था। 50 साल पहले देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उसे जन-जन ने झेला है। कई लोगों ने अपने परिवार को खोया है। लाखों लोग जेल में बंद थे। कल हमने कई मीसाबंदियों के मुलाकात की थी। लगातार इस विषय को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया था।"
- 26 Jun 2025 5:11 PM IST
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय गोल्फ यूनियन दी मंजूरी
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) को जनवरी 2026 में पहले इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी है। भारतीय गोल्फ यूनियन देश में गोल्फ के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) है। इस बहुप्रतीक्षित लीग का उद्देश्य गोल्फ को विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना और इसे अधिक सुलभ बनाना है। यह लीग भारत गोल्फ प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित की जाएगी, जो आयोजन की व्यवस्थाओं और प्रचार-प्रसार में भारतीय गोल्फ यूनियन की साझेदार की भूमिका निभाएगा।
- 26 Jun 2025 5:02 PM IST
भारत सरकार के प्लान से सकते में आ सकता है पाकिस्तान
सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद सरकार तुलबुल परियोजना को पुनर्जीवित करेगी। प्रपोज्ड तुलबुल परियोजना 1981 में पाकिस्तान की आपत्ति के बाद साकार नहीं हो सकी थी। अब भारत सरकार इसको फिर से पुनर्जीवित करने पर विचार कर रही है।
- 26 Jun 2025 5:01 PM IST
कथावाचक कांड में बवाल
इटावा में अहीर रेजिमेंट और पुलिस के बीच पथराव, दांदरपुर गांव पहुंचने के बीच में हुई झूमाझटकी, पुलिस ने की फायरिंग
- 26 Jun 2025 4:39 PM IST
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
भारत ने आज गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने इलाके में बच्चों के अत्याचार के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान का यूएन में स्पीच देना घोर पाखंड है।
- 26 Jun 2025 4:32 PM IST
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1 किलोमीटर के मार्ग पर जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा भगवान जगन्नाथ मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थान बन गया है। कल सीधी रथ यात्रा है, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1 किलोमीटर के मार्ग पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2.30 बजे आरती की जाएगी। इसके लिए हमारी मंत्रिस्तरीय टीम यहां पहुंच चुकी है।
- 26 Jun 2025 4:03 PM IST
अहीर रेजिमेंट और पुलिस के बीच दांदरपुर गांव में पथराव और फायरिंग
उत्तरप्रदेश में यादव कथावाचक कांड के बाद माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। यादव कथावाचकों से बदसलूकी केस में अहीर रेजिमेंट के लोग भारी संख्या में दांदरपुर गांव पहुंचने की कोशिश में थे। पुलिस ने उन्हें बीच में रोकने की कोशिश की, इस दौरान रेजिमेंट और पुलिस के बीच पथराव और फायरिंग होने की खबर
- 26 Jun 2025 3:53 PM IST
जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले सीएम ममता बनर्जी ने किया दौरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले दीघा में भगवान जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया।
Created On :   26 Jun 2025 8:00 AM IST