Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 July 2025 1:45 PM IST
बर्थ वेटिंग होम की बदहाली...छत से रिस रहा बारिश का पानी
जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए बने बर्थ वेटिंग होम बदहाल स्थित में है। जर्जर बिल्डिंग में संचालित हो रहे बर्थ वेटिंग होम की छत से बारिश का पानी रिस रहा है, हालात यह है कि पानी की वजह से वार्ड में सीड़न और दुर्गंध उठ रही है ऐसे में ही गर्भवती महिलाएं रह रही है।
- 3 July 2025 1:35 PM IST
हवाई पट्टी पर रील बनाने दौड़ाई कार, पुलिस ने लिया एक्शन
इमलीखेड़ा स्थित हवाई पट्टी पर कार दौड़ाकर रील बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होते ही कोतवाली पुलिस एक्शन में आ गई। पुिलस ने रील बनाने वाले कार सवारों को दबोच लिया है।
- 3 July 2025 1:25 PM IST
दमोह के मिशन अस्पताल में हुई 7 मौतों के मामले में आयोग की रिपोर्ट
मिशन अस्पताल में हुई हार्ट के 7 मरीजों की मौत के मामले की जांच कर रहे मानवाधिकार आयोग ने राज्य शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। आयोग के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (लॉ) के हस्ताक्षर से जारी इस रिपोर्ट में आयोग ने मिशन अस्पताल की कैथलैब और वहां इलाज और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर एन. जॉन कैम फर्जी बताया है।
- 3 July 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-जुलाई-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 2 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ीं।
- 3 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 2 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.01 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 3 July 2025 1:02 PM IST
आजम खान को जेल के लिए सपा भी जिम्मेदार, मुसलमान बेसहारा तौकीर रजा
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि आजम खान को जेल में रखने के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि खुद अखिलेश यादव भी बराबर के जिम्मेदार हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में तौकीर रजा ने कहा कि जब आजम खान पहली बार जेल गए थे, तब सपा ने कोई प्रदर्शन नहीं किया, कोई आंदोलन नहीं किया। अगर अखिलेश यादव चाहते तो आजम खान के लिए बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन उन्होंने सरकार से समझौता कर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हर मुसलमान को अल्लाह पर भरोसा है, लेकिन आजम खान ने सपा पर भरोसा किया और इसी कारण आज वो जेल की सजा भुगत रहे हैं।
- 3 July 2025 12:50 PM IST
'सिला' के लिए एक्शन सीन की ट्रेनिंग ले रहे हर्षवर्धन राणे, आइस बाथ से मिटाई थकान
अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिला' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म की तैयारियों की कुछ झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह फिल्म के एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म 'सिला' के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों के जरिए साफ देखा जा सकता है कि वह अपने किरदार के लिए कितनी मेहनत करते हैं।
- 3 July 2025 12:45 PM IST
‘कांवड़ यात्रा’ पर संग्राम सपा ने ‘नेम प्लेट’ पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- प्रदेश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी दुकानों को अपने साइनबोर्ड पर मालिक का नाम और पहचान दिखाना अनिवार्य होगा। इस फैसले पर सपा समेत विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, यूपी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर पलटवार किया और समाजवादी पार्टी पर प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।
- 3 July 2025 12:41 PM IST
बाबा बर्फानी के भक्तों को शिवराज सिंह ने दीं शुभकामनाएं, बोले 'अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति का प्रतीक'
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। शिवराज सिंह ने इस यात्रा को सनातन संस्कृति और भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व का बताया। जम्मू कश्मीर दौरे से पहले उन्होंने ये प्रतिक्रिया दी है।
- 3 July 2025 12:30 PM IST
भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि जून में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची
गुरुवार को जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में मजबूत मांग के कारण जून में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि में वृद्धि 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित सीजनली एडजस्टेड एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स मई के 58.8 से बढ़कर जून में 60.4 हो गया। 50.0 की पीएमआई सीमा एक न्यूट्रल मार्क है, जो इंडेक्स पर वृद्धि को कॉन्ट्रैक्शन से अलग करती है।
Created On :   3 July 2025 8:00 AM IST