Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 July 2025 12:20 PM IST
दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट, रोहित पवार बोले- इस पर राजनीति करने वाले मांगे माफी
महाराष्ट्र के दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट मिलने पर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि उनके बीच कोई संबंध नहीं है।
- 3 July 2025 12:10 PM IST
देश में बाघ कितने 2026 में होगी गणना, जुटे 19 बाघ अभयारण्यों के अधिकारी
मध्य भारत के 19 बाघ अभयारण्यों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक चंद्रपुर में हुई। इसमें बाघों की संख्या बढ़ाने और उनकी सुरक्षा पर अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 2026 में अखिल भारतीय बाघ गणना की जाएगी। बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दो दिवसीय बैठक में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बाघ अभयारण्यों के वरिष्ठ वन अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बाघ संरक्षण संबंधी चुनौतियों, प्रभावी प्रबंधन उपायों और बाघों के आवास को संरक्षित और बेहतर बनाने के तरीकों पर गहन चर्चा की गई। तय हुआ कि एक क्षेत्र के अनुभवों को दूसरे बाघ प्रकल्पों में भी अपनाया जाए।
- 3 July 2025 12:02 PM IST
भूस्खलन के बाद मनाली-लेह राजमार्ग बंद, वाहनों को 'रोहतांग पास' से किया गया डायवर्ट
हिमाचल प्रदेश की सोलंग घाटी में पहली बर्फ गैलरी के पास भूस्खलन के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) अस्थायी रूप से बंद हो गया है। मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मलबा हटाकर यातायात को फिर से चालू किया जा रहा है। 'रोहतांग पास' का उपयोग सभी कारों को पुनर्निर्देशित करने के लिए किया जा रहा है। सड़क को फिर से खोलने में कुछ घंटे लग सकते हैं।
- 3 July 2025 11:37 AM IST
जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने बुधवार से ही इलाके में आतंकियों को घेर रखा है। गुरुवार को एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार शाम को किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
- 3 July 2025 11:27 AM IST
मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। मंडी जिले में इस आपदा के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के थुनाग, करसोग, जोगिंद्रनगर और गौहर इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। थुनाग में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि करसोग में एक और गौहर में सात लोगों की जान गई है। इसके अलावा, जोगिंद्रनगर के स्यांज से दो शवों को बरामद किया गया है। साथ ही थुनाग, करसोग और गौहर के 29 लोग लापता हैं।
- 3 July 2025 11:20 AM IST
केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु स्लाइड जोन में फंसे, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंस गए, जिन्हें अब रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल, भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के पास स्थित स्लाइड जोन में अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हो गया, जिससे केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु फंस गए।
- 3 July 2025 11:01 AM IST
लखनऊ: आज होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, CM योगी करेंगे अध्यक्षता
लखनऊ: आज होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, CM योगी करेंगे अध्यक्षता
- 3 July 2025 10:50 AM IST
दिल्ली: लाजपत नगर में डबल मर्डर, मां-बेटे की एक साथ हुई हत्या
दिल्ली: लाजपत नगर में डबल मर्डर, मां-बेटे की एक साथ हुई हत्या
- 3 July 2025 10:40 AM IST
आंध्र प्रदेश: तिरुपति में गोविंदराजू स्वामी मंदिर के पास लगी आग, भारी संपत्ति का नुकसान
आंध्र प्रदेश: तिरुपति में गोविंदराजू स्वामी मंदिर के पास लगी आग, भारी संपत्ति का नुकसान
- 3 July 2025 10:31 AM IST
हिमाचल: भूस्खलन की वजह से बंद किया गया मनाली-लेह NH3
हिमाचल: भूस्खलन की वजह से बंद किया गया मनाली-लेह NH3
Created On :   3 July 2025 8:00 AM IST