Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Oct 2025 6:26 PM IST
देशभर में होने वाले SIR को लेकर सोमवार को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग
देशभर में होने वाले SIR को लेकर सोमवार को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग
- 26 Oct 2025 5:05 PM IST
भारत-आसियान समिट को संबोधित कर बोले पीएम मोदी- हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं
भारत-आसियान समिट को संबोधित कर बोले पीएम मोदी- हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं
- 26 Oct 2025 4:16 PM IST
वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश में BJP', तमिलनाडु में SIR से पहले स्टालिन का आरोप
वोटर लिस्ट से नाम काटने की साजिश में BJP', तमिलनाडु में SIR से पहले स्टालिन का आरोप
- 26 Oct 2025 3:57 PM IST
लालू-तेजस्वी का 'जमीन दो और नौकरी लो' एकमात्र मॉडल है रविशंकर प्रसाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के चुनावी घोषणा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद की हताशा साफ दिख रही है। वे सिर्फ भ्रम फैला सकते हैं। इनके पास एकमात्र मॉडल है, लोगों से नौकरी के बदले में जमीन छीनेंगे।
- 26 Oct 2025 3:46 PM IST
इमरान प्रतापगढ़ी का दावा, महागठबंधन के पक्ष में माहौल, बिहार में हम बनाने जा रहे हैं सरकार
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि राज्य में महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और बिहार की जनता ने फैसला किया है कि अगली सरकार महागठबंधन की होगी।
- 26 Oct 2025 2:42 PM IST
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 'भारत समुद्री सप्ताह' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार को मुंबई दौरे पर रहेंगे। वे भारत समुद्री सप्ताह (इंडिया मेरिटाइम वीक) में हिस्सा लेंगे। 27 से 31 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
- 26 Oct 2025 2:21 PM IST
लखनऊ बंद कार में युवक ने खुद को मारी गोली, हजरतगंज पुलिस कर रही जांच
लखनऊ के हजरतगंज में शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी बंद कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
- 26 Oct 2025 1:54 PM IST
इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 में भारत की ब्लू इकोनॉमी क्षमता को प्रदर्शित करेगा अदाणी पोर्ट्स
देश की सबसे बड़ी पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमी जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड), इंडिया मैरीटाइम वीक (आईएमडब्ल्यू) 2025 में प्रदर्शित करेगा कि कैसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए ब्लू इकोनॉमी में देश आत्मनिर्भर बन रहा है।
- 26 Oct 2025 1:32 PM IST
सतारा में महिला डॉक्टर की मौत आत्महत्या नहीं, संस्थागत हत्या है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले पर सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि 'संस्थागत हत्या' करार दिया। इसके साथ ही, राहुल गांधी ने कहा कि वे न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
- 26 Oct 2025 1:19 PM IST
तेजस्वी पर मांझी का तंज, कहा- नालायक को नायक बताना नायक शब्द का अपमान
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। मांझी ने तेजस्वी को नायक बताए जाने पर आपत्ति जताई और इसे नायक शब्द का अपमान करार दिया।
Created On :   26 Oct 2025 7:56 AM IST












