Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 July 2025 8:22 AM IST
'उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय' को ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास करेंगे- कुलपति नवीन चंद्र लोहनी
उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने शनिवार को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय लगातार नई उपलब्धियों को छू रहा है, जिसका नतीजा है कि आज यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी में 111 कोर्स संचालित हो रहे हैं।
- 27 July 2025 8:09 AM IST
अभय कुजूर ने जेपीएससी में हासिल किया दूसरा स्थान, बोले- 'सफलता मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम'
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा- 2023 में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अभय कुजूर ने अपनी मेहनत, संकल्प और परिवार के समर्थन से एक प्रेरणादायक कहानी रची है। खूंटी जिले के रहने वाले अभय ने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए अपने दूसरे प्रयास में इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। उनकी कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटे हैं।
Created On :   27 July 2025 8:00 AM IST