Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 27 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 May 2025 8:39 AM IST
लालू प्रसाद यादव के घर गूंजी किलकारी, तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति, बहन रोहिणी ने नाम दिया 'टूटू'
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव फिर से दादा बने हैं। उनके बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है, तो वहीं बहन रोहिणी आचार्य ने भतीजे 'जूनियर टूटू' का स्वागत किया है।
- 27 May 2025 8:17 AM IST
देश में 29 मई से शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकसित भारत संकल्प पदयात्रा दूसरे दिन विदिशा संसदीय क्षेत्र के बुधनी के कई गांवों में पहुंची। इस मौके पर उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया और जल को खजाना बताया। वहीं, आगामी 29 मई से पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू करने की बात कही।
- 27 May 2025 8:12 AM IST
लालू यादव ने दुनिया को दिखाने के लिए तेज प्रताप पर कार्रवाई की- सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार
बिहार के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता प्रेम कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव के अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो दुनिया को दिखाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। प्रेम कुमार ने सोमवार को समाचार एजेंसी से कहा, "यह कार्रवाई उस समय करनी चाहिए थी, जिस समय ऐश्वर्या राय को घर से निकाला गया था। लालू यादव के पहल पर शादी हुई थी। उन्हें सोच-समझकर शादी करनी चाहिए थी। उस समय एक नवविवाहिता के साथ जो व्यवहार हुआ, पूरी दुनिया ने देखा। ऐश्वर्या राय उनकी बहू थीं, उसे न्याय नहीं दिला पाए।
- 27 May 2025 8:04 AM IST
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में सेंट्रल फोर्स की तैनाती की मांग दोहराई
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा धांधली की आशंका जताते हुए केंद्रीय बलों की तैनाती की अपील की।
Created On :   27 May 2025 8:00 AM IST