Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 28 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 April 2025 12:50 PM IST
केंद्र सरकार ने पहलगाम अटैक पर BBC की रिपोर्टिंग पर जताई आपत्ति
ब्रिटिश अखबार- बीबीसी की कवरेज पर भारत सरकार ने आज कड़ी आपत्ति जताई है। "Pakistan suspends visas for Indians after deadly Kashmir attack" (कश्मीर में घातक हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीयों के लिए वीजा निलंबित कर दिया) टाइटल के साथ छापे एक आर्टिकल में, बीबीसी ने आतंकवादी हमले को "मिलिटेंट/ उग्रवादी हमला" बताया।
- 28 April 2025 12:45 PM IST
जम्मू-कश्मीर के डोडा में 12 जगहों पर सुरक्षाबलों की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में छानबीन कर रहे हैं। डोडा और किश्तवाड़ जिलों में सेना की छापेमारी जारी। जानकारी के अनुसार 12 से ज्यादा जगहों पर सुरक्षा बलों की छापेमारी जारी है। ये छापेमारी PoK से आतंकी नेटवर्क चला रहे लोकल आतंकवादियों के घरों पर की जा रही है।
- 28 April 2025 12:40 PM IST
निफ्टी 24300 के पार पहुंचा
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 अप्रैल 2025, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 304.05 अंक यानि कि 1.26 प्रतिशत बढ़कर 24,343.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 28 April 2025 12:35 PM IST
सेंसेक्स में 1,067 अंकों की तेजी
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 अप्रैल 2025, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,067.34 अंक यानि कि 1.35 प्रतिशत बढ़कर 80,279.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 28 April 2025 12:30 PM IST
सोने की कीमतें गिरी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 28 April 2025 12:25 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है और यह अब भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार बनी हुई है। अधिकांश शहरों में आज सिल्वर का रेट 1,00,800 रुपए प्रति किलोग्राम है।
- 28 April 2025 12:20 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया की तो सोमवार को इसमें 15 पैसे बढ़त देखने को मिली और यह 85.29 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते सत्र में शुक्रवार की सुबह रुपया 85.19 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 85.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 28 April 2025 12:15 PM IST
कई शहरों में बदले ईंधन के दाम
आज कर्नाटक में पेट्रोल 37 पैसे महंगा होकर 102.92 रुपए और डीजल 34 पैसे बढ़कर 90.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं झारखंड में पेट्रोल 03 पैसे और डीजल 04 पैसे महंगा होकर क्रमश: 97.89 रुपए और 92.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, अरुणाचल प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 90.67 रुपए और डीजल 26 पैसे कम होकर 80.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। केरल में भी पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 107.30 रुपए और डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 28 April 2025 12:13 PM IST
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायवाल की पहलगाम अटैक पर दी अपनी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "किसी देश के प्रधानमंत्री यदि कोई बयान देते हैं तो इसका मतलब है कि वे बहुत दूर की बात सोचकर बोल रहे हैं। कुछ न कुछ तो होने वाला है। किस तरह से होगा या कैसे होगा, यह गोपनीय बातें हो सकती हैं लेकिन इस देश के सुख-चैन को छीनने का जिसने प्रयास किया है, शांति के माहौल को भंग करने का जिसने प्रयास किया है, उसे कभी भी माफ नहीं किया जाएगा।"
- 28 April 2025 12:10 PM IST
कच्चे तेल की कीमत मामूली बढ़ी
बात करें कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों की तो लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (28 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। बीते दिन के मुकाबले इसमें 0.10 डॉलर की बढ़त आई है, जो कि पहले 63.12 डॉलर प्रति बैरल था।
Created On :   28 April 2025 8:00 AM IST