Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 28 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 April 2025 2:15 PM IST
Seoni News: कार रोककर भाजपा कार्यकर्ता से की मारपीट
शहर के बारापत्थर इलाके में तीन बाइक में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कार का पीछा कर उसे रोका। कार सवार भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
- 28 April 2025 2:05 PM IST
Seoni News: सडक़ पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे अपने छोटे भाई को समझाना पड़ा महंगा
सडक़ पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे अपने छोटे भाई को समझाना बड़े भाई को महंगा पड़ गया। छोटे ने बड़े भाई के साथ लकड़ी से मारपीट कर दी।
- 28 April 2025 1:55 PM IST
Seoni News: लखनादौन पुलिस ने मवेशी तस्करी करते दो को दबोचा
लखनादौन पुलिस ने लामटा गांव के पास पैदल मवेशी तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से छह मवेशी मुक्त कराए गए हैं।
- 28 April 2025 1:45 PM IST
Seoni News: उगली रेंज के मोहगांव पारटोला गांव के कुएं में गिरा तेंदुआ शावक
वन विकास निगम के उगली रेंज के मोहगांव पारटोला गांव में रविवार की सुबह एक तेंदुआ शावक कुएं गिर गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
- 28 April 2025 1:35 PM IST
Seoni News: बाघिन का सड़ा-गला शव मिलने का मामला, संदिग्धों से पूछताछ जारी, जांच में जुटी टीम
रूखड़ वन परिक्षेत्र के बफर एरिया में बाघिन का सड़ा-गला शव मिलने के मामले में वन विभाग ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि बाघिन के पंजों और दांतों को बाहर बेच दिया गया है। हालांकि इसको लेकर विभागीय टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
- 28 April 2025 1:25 PM IST
Seoni News: छोटे कोर एरिया वाले पेंच टाइगर रिजर्व में हैं देश में सबसे ज्यादा खुरवाले वन्यजीव
देश में सबसे ज्यादा खुरवाले वन्यजीव पेंच टाइगर रिजर्व में हैं। यह दावा अखिल भारतीय बाघ आंकलन की रिपोर्ट में किया गया है। रविवार को पेंच प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि पेंच टाइगर रिजर्व में प्रति वर्ग किमी खुरयुक्त वन्यजीवों की संख्या सर्वाधिक 94.85 प्रति वर्ग किमी पाई गई है जो कि देश में सबसे अधिक है।
- 28 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 28-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 27 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 28 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 28-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 27 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।
- 28 April 2025 1:00 PM IST
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- 28 April 2025 12:55 PM IST
अश्लील कंटेंट बैन की याचिका पर SC में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज सोशल मीडिया और ओटीटी पर अश्लील कंटेंट बैन की याचिका पर सुनवाई होगी। दरअसल, याचिका में सरकार को ओवर द टॉप (OTT) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग को बैन करने की मांग की गई है। याचिका में अश्लील कंटेंट पर बैन लगाने के लिए नेशनल कंटेंट कंट्रोल अथॉरिटी बनाने की मांग भी की गई है।
Created On :   28 April 2025 8:00 AM IST