Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 28 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 April 2025 4:57 PM IST
गौतमबुद्धनगर जिले में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान सख्ती से लागू होगा, डीएम ने दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जनहानि रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
- 28 April 2025 4:52 PM IST
कैट ने आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए दिल्ली इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल का दिया प्रस्ताव
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से राष्ट्रीय राजधानी में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ‘दिल्ली इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल’ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।
- 28 April 2025 4:49 PM IST
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' के वितरण पर जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के वितरण पर खुशी जताई। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में वय वंदना कार्ड के वितरण के लिए आयोजित समारोह से इतर मीडिया से बात करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। लेकिन अफसोस, दिल्ली में इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के दो महीने बाद योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तारीफ की।
- 28 April 2025 4:05 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले पर छलका सेलिना जेटली का दर्द
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने देश को दहला दिया। इस घटना की निंदा आम लोगों से लेकर अभिनेता तक, सभी कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने कश्मीर में बिताए अपने बचपन की यादों को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। वह एक आर्मी अफसर की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह खूबसूरत घाटी में रहते हुए भी उन्हें डर और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। स्कूल जाते वक्त उनके साथ और दूसरे बच्चों के साथ सशस्त्र गार्ड्स चलते थे।
- 28 April 2025 3:50 PM IST
पहलगाम में हुई बड़ी चूक, संसद का विशेष सत्र बुलाए केंद्र सरकार तारिक अनवर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इंटेलिजेंस फेलियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इंटेलिजेंस चूक वाले बयान पर पार्टी के सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैं भी मानता हूं कि पहलगाम में बड़ी चूक हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि प्रशासन ने वहां इंतजाम क्यों नहीं किए।
- 28 April 2025 3:29 PM IST
ओवैसी ने 'आईएस' से की पाकिस्तान की तुलना, मुख्तार अब्बास नकवी बोले - 'आज पूरा मुल्क एक है'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज पूरा मुल्क एक हो गया है।
- 28 April 2025 3:04 PM IST
Chhindwara News: रेफर सेंटर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परेशान हो रहे मरीज
चौरई विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं वेंटीलेटर पर हैं। यहां डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी खाली होती है। प्राथमिक इलाज के लिए भी मरीजों को जिला अस्पताल का सफर करना पड़ता है।
- 28 April 2025 2:45 PM IST
Chhindwara News: लापरवाही..सांप पकडक़र डिब्बे में भरते वक्त अधेड़ को डंसा, मौत
सांप से खिलवाड़ करना सिंगोड़ी के एक अधेड़ को भारी पड़ गया। सांप ने अधेड़ के हाथ पर तीन बार डंस लिया। परिजनों ने झाडफ़ूंक कराने के बाद रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
- 28 April 2025 2:35 PM IST
Chhindwara News: हत्या या हादसा...लिंगा बाइपास पर मिला अधेड़ का शव, सिर पर चोट के निशान मिले
नागपुर रोड स्थित लिंगा बाइपास के समीप रविवार सुबह एक अधेड़ का शव क्षतविक्षत हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त सेमाढ़ाना निवासी 55 वर्षीय अशोक पिता मवसलाल धुर्वे के रूप में हुई है।
- 28 April 2025 2:25 PM IST
Seoni News: आईपीएल सट्टा खिलाते एक पकड़ाया, दो की तलाश जारी
छपारा पुलिस ने मोबाइल पर आईपीएल का सट्टा खिलाने पर तीन के विरूद्ध कार्रवाई की है। जिनमें से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार है।
Created On :   28 April 2025 8:00 AM IST