Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 28 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 28 April 2025 11:55 AM IST

    कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने दी पहलगाम अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने पहलगाम अटैक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "यह समय इस घटना की निंदा करने का और देश में भाईचारा बनाए रखने का है। जोरदार आवाज के साथ पूरे देश को एकत्रित होकर उनके(हमलावरों के) एजेंडे को विफल करना है। आपने देखा सभी दलों के तमाम दिग्गज नेता राष्ट्रीय स्तर पर एकत्रित हुए और उन्होंने संदेश दिया। इस समय सभी को उन आतंकवादियों के एजेंडे को हराने के लिए एकत्रित होना चाहिए।"

  • 28 April 2025 11:53 AM IST

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने दी प्रतिक्रिया

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा चुनाव के समय इसकी(आयुष्मान वय वंदना योजना) घोषणा की थी। हर वर्ग के लोगों को, सभी को बिना भेदभाव के 10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने वय वंदन योजना के अंतर्गत 5 लाख के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी लेकिन दिल्ली सरकार ने उनसे(पीएम मोदी) प्रेरणा लेते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। यह दिल्ली की स्वास्थय सेवाओं में और दिल्ली के नागरिकों के स्वास्थ्य व्यय में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।"

  • 28 April 2025 11:53 AM IST

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का बयान आया सामने

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "बहुत ही अद्भुत दिन है। 70 साल से अधिक उम्र के हर वरिष्ठ नागरिक को, चाहें वे किसी भी समाज से हो, इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सभी को 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा, जिसमें 5 लाख रुपये राज्य स्तर पर और 5 लाख रुपये केंद्र सरकार के स्तर पर मिलेंगे। दिल्ली की जनता को ऐसी योजनाओं का लाभ पहले भी मिल सकता था लेकिन पिछली सरकारों ने यह सब रोक कर रखा।"

  • 28 April 2025 11:45 AM IST

    कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आप (सरकार) पाकिस्तान का पानी रोकने की बात करते हैं। ऐसा करने में 20 साल लगेंगे। यह सब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने (सीएम सिद्धारमैया) कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं होना चाहिए, लेकिन अगर वे (सरकार) युद्ध के लिए तैयार हैं, तो ऐसा करें।"

  • 28 April 2025 11:40 AM IST

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का बयान

    आयुष्मान वय वंदना योजना पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "इसे कहते हैं, 'मोदी है तो मुमकिन है'। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने यहां(दिल्ली में) पर आयुष्मान वय वंदना योजना लागू कर दी। आज 90 कार्ड वितरित किए जाएंगे। 70 वर्ष से बड़े हमारे सभी बुजुर्गों के 70वें जन्मदिन से लेकर उनकी आखिरी सांस तक अब उन्हें 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा।"

  • 28 April 2025 11:22 AM IST

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम अटैक की करी निंदा

    उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, "यह सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। यह सदन शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है, जिन्होंने पर्यटकों को बचाने का बहादुरी से प्रयास करते हुए अपनी जान दे दी।"

  • 28 April 2025 11:16 AM IST

    बीजेपी सांसद प्रवीम खंडेलवाल ने दिया दिल्ली पर बयान

    भाजपा सांसद प्रवीम खंडेलवाल ने दिल्ली पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आज दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता को वादा किया था। इस सौगात के लिए दिल्ली की जनता को 10 सालों तक तड़पना पड़ा है। आज बहुत अहम दिन है। अब 70 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।"

  • 28 April 2025 11:03 AM IST

    जम्मू-कश्मीर: गुलाम अहमद मीर का पहलगाम हमले पर बयान

    कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि यह समय इस घटना की निंदा करने का और देश में भाईचारा बनाए रखने का है। जोरदार आवाज के साथ पूरे देश को एकत्रित होकर उनके(हमलावरों के) एजेंडे को विफल करना है। आपने देखा सभी दलों के तमाम दिग्गज नेता राष्ट्रीय स्तर पर एकत्रित हुए और उन्होंने संदेश दिया। इस समय सभी को उन आतंकवादियों के एजेंडे को हराने के लिए एकत्रित होना चाहिए।

  • 28 April 2025 10:56 AM IST

    भारत का पाक के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन

    गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी सूत्र 

  • 28 April 2025 10:48 AM IST

    जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले का होटल बुकिंग पर क्या असर?

    जम्मू-कश्मीर के कटरा में होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि पहलगाम हमले का पूरी बुकिंग पर खास असर पड़ा है। लगातार बुकिंग रद्द हो रही हैं। हमारे आकलन के मुताबिक अब तक करीब 35 से 37% बुकिंग रद्द हो चुकी हैं।  मैं लोगों से अपील करता हूं कि खास तौर पर कटरा में हालात पहले कभी बिगड़े नहीं थे, न आज हैं। जिस जगह यह हुआ, वह जगह भी बहुत दूर है और अगर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की बात करें तो यहां पूरी स्थिति ठीक है। हम केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हैं।

Created On :   28 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story