Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 July 2025 12:45 PM IST
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा लंबे समय तक सीएम रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं, सीएमओ ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार 8 साल 4 महीने और 10 दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत के 8 साल 127 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ा: CMO
- 28 July 2025 12:28 PM IST
लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल में दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने से पहले, अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षियों पर साधा निशाना
लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल में दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने से पहले, अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विपक्षी सदस्य जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) से अनुरोध किया कि वे अपनी पार्टी के सदस्यों से पोस्टर न दिखाने को कहें। उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन सदन की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों को प्रश्नकाल में बोलने नहीं दिया जा रहा है और देश की जनता सब देख रही है, और सदन की कार्यवाही जानबूझकर बाधित की जा रही है।
- 28 July 2025 12:15 PM IST
लोकसभा कार्यवाही 1 बजे तक के लिए हुई स्थगित
लोकसभा कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
- 28 July 2025 12:10 PM IST
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे का समय किया गया आवंटित
राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे का समय आवंटित किया गया है, जिसके दौरान राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदन में बहस की शुरुआत करेंगे।
- 28 July 2025 12:04 PM IST
सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके खिलाफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर NDA नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
सपा सांसद डिंपल यादव ने उनके खिलाफ ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को लेकर NDA नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "अच्छा होता यदि वे लोग मणिपुर जैसी घटना के खिलाफ भी इसी तरह प्रदर्शन करते और महिलाओं के साथ खड़े होते। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा के नेता और बड़े-बड़े मंत्रियों ने मंच से हमारे सेना के अफसरों के लिए जिस तरह की बयानबाजी की, अगर उनके खिलाफ वे(NDA नेता) खड़े दिखाई देते तो ज्यादा अच्छा होता।"
- 28 July 2025 11:55 AM IST
आज दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आज दोपहर 12 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- 28 July 2025 11:45 AM IST
केरल के CM ने PM मोदी को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार ननों को न्याय दिलाने की मांग की
केरल के CM ने PM मोदी को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार ननों को न्याय दिलाने की मांग की
- 28 July 2025 11:35 AM IST
जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, सदन में OP पर चर्चा से पहले बोले रिजिजू
जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई, सदन में OP पर चर्चा से पहले बोले रिजिजू
- 28 July 2025 11:25 AM IST
त्र्यंबकेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए लगी 5 किलोमीटर लंबी लाइन
त्र्यंबकेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए लगी 5 किलोमीटर लंबी लाइन
- 28 July 2025 11:15 AM IST
बाराबंकी हादसे पर CM योगी ने लिया संज्ञान, उपचार और राहत कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
बाराबंकी हादसे पर CM योगी ने लिया संज्ञान, उपचार और राहत कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
Created On :   28 July 2025 8:02 AM IST