Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Oct 2025 3:46 PM IST
दिल्ली में प्रदूषण से नहीं मिली राहत, क्लाउड सीडिंग पर हंगामा क्यों?
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की दिशा में कदम बढ़ाया गया है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि राजधानी में पहली बार क्लाउड सीडिंग कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इसकी सफल टेस्टिंग भी कर ली गई है।
- 29 Oct 2025 3:38 PM IST
'इस सरकार के सारे इंजन फेल...', दिल्ली में क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने साधा निशाना
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के लिए की गई क्लाउड सीडिंग असफल रही, जिस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार के सारे इंजन फेल फेल हैं, वैज्ञानिकों ने क्लाउड सीडिंग फेल होने के पीछे की असल वजह बताई है।
- 29 Oct 2025 3:30 PM IST
बारिश के कारण फिर रुका मैच, भारत का स्कोर 97-1
बारिश ने एक बार फिर खेल में खलल डाल दिया है। मैच रोके जाने तक भारत का स्कोर 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 29 Oct 2025 3:27 PM IST
बेटे के इलाज के लिए 4 घंटे तक 3 अस्पतालों में भटकती रही एक मां, थक-हारकर वीडियो करना पड़ा शेयर
कलेक्टर की जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद 5 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है, जबकि बीएमओ का दो दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है, जबकि बीएमओ का दो दिन का वेतन काटा गया है, साथ ही शासन को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया है।
- 29 Oct 2025 3:21 PM IST
भोपाल में बंदूक की नोक पर पति ने दिया तीन तलाक, डरी-सहमी पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार
पति लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर महिला के रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां मौजूद महिला डर के मारे कमरे में छिप गई, आरोपी ने चैनल गेट के बाहर खड़े होकर तीन बार 'तलाक-तलाक-तलाक' बोल दिया और चला गया।
- 29 Oct 2025 3:21 PM IST
9 ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर 82-1
कैनबरा टी20 में भारतीय टीम ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। बारिश की वजह से मैच को 18-18 ओवर का कर दिया गया है।
- 29 Oct 2025 3:16 PM IST
कटनी में BJP नेता का मर्डर! बिहार चुनाव छोड़ प्राइवेट जेट से लौटे विधायक संजय पाठक, कहा- 'इस्लामिक स्टेट' नहीं बनने देंगे
हत्या में अकरम खान और प्रिंस जोसफ नाम के दो युवकों का नाम सामने आया है, विधायक संजय पाठक के अनुसार, आरोपी अकरम खान और उसके साथी स्कूल-कॉलेज जाने वाली युवतियों से छेड़खानी करते थे, जिसका नीलू रजक विरोध करते थे।
- 29 Oct 2025 3:10 PM IST
शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक दिन पहले जन्मी बच्ची चोरी
शिवपुरी के जिला अस्पताल से एक नवजात के चोरी किए जाने का मामला सामने आया है, नवजात को चुराते हुए एक महिला सीसीटीवी में कैद हुई है, फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है और नवजात को सकुशल बरामद करने की कोशिश कर रही है।
- 29 Oct 2025 3:09 PM IST
भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम ने पॉवरप्ले में 50 का स्कोर पार कर लिया है। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
- 29 Oct 2025 3:06 PM IST
लाखों की दुकान होने के बाद भी सड़क पर बेच रहे सामग्री, रोज लग रहा जाम
बाजारों के अंदर जाने से अब आम जनता भी डरने लगी है। यह उन दुकान संचालकों के कारण हो रहा है जो संचालक दुकान के बाहर रखकर विक्रय रहे हैं। निवाड़गंज व आसपास के क्षेत्र में इस तरह की अराजकता की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। हर पल जाम की स्थिति से बाजार आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Created On :   29 Oct 2025 8:00 AM IST












