Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Nov 2025 2:46 PM IST
चार दिन पूर्व ही हुआ सुधार, फिर अटकने लगी लिफ्ट, बढ़ी परेशानी
जिला मुख्यालय कार्यालय कलेक्ट्रेट में पहली मंजिल में जाने के लिए एक लिफ्ट लगाई गई है। यह लिफ्ट खासकर बुजुर्गों की सुविधा के लिए लगाई गई है मगर पिछले कई दिनों से यह कभी चालू तो कभी बंद रहती है। एक माह बाद चार दिन पूर्व ही इसका सुधार हुआ था मगर अब फिर से यह अटकने लगी है।
- 3 Nov 2025 2:36 PM IST
ये कैसी वर्किंग- एनएमटी का आधा हिस्सा खाली करा रहे, बाकी काे भगवान भरोसे छोड़ा
नगर निगम की वर्किंग को लेकर जब-तब सवाल उठते रहते हैं, ताजा मामला कटंगा से लेकर गौरीघाट तक की एनएमटी (नॉन-मोटराइज्ड ट्रैक) का सामने आया है। नगर निगम ने कटंगा से बंदरिया तिराहे तक एनएमटी की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने का काम शुरू कर दिया है।
- 3 Nov 2025 2:26 PM IST
नशीले सिरप के साथ 2 आरोपी बंदी, भेजे गए जेल
सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीले सिरप की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जिनके कब्जे से 6 हजार का प्रतिबंधित कफ-सिरप जब्त किया गया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से मिली सूचना पर जिगनहट में अटरा तिराहे के पास दबिश देकर संजीव उर्फ दादू पुत्र रमाकांत शुक्ला 42 वर्ष, निवासी जिगनहट, को पकड़ लिया गया।
- 3 Nov 2025 2:16 PM IST
उधारी पर सामान नहीं दिया तो मारे पत्थर और फूंक दी दुकान
कोठी थाना अंतर्गत दिदौंध गांव में उधारी पर सामान नहीं देने से नाराज असामाजिक तत्वों ने दंपति से मारपीट कर उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दोनों घायल हो गए। यह घटना सामने आते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, जबकि उसके दो साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
- 3 Nov 2025 2:06 PM IST
मझगवां थाना अंतर्गत अचानक भड़की आग से दुकान खाक
मझगवां थाना अंतर्गत पहाड़ीखेरा तिराहे पर एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे काफी सामान जल गया। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को तकरीबन 7 बजे प्रीतम जायसवाल की दुकान में अचानक आग भडक़ गई, जिससे हडक़ंप मच गया।
- 3 Nov 2025 1:58 PM IST
बर्थ-डे पार्टी में युवक को मारी गोली, ढाबे पर देर रात वारदात से हडक़ंप
अमरपाटन थाना क्षेत्र के रैकवार में बर्ड-डे पार्टी के दौरान मामूली विवाद पर युवक को गोली मार दी गई, जिसे गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, तो वहीं पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।
- 3 Nov 2025 1:47 PM IST
स्पेशल ट्रेन के एसी-टू कोच में अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ी गईं दो युवतियां
राजस्थान से बिहार जा रही स्पेशल ट्रेन की एसी-टू कोच में कटनी से प्रयागराज जा रहीं दो युवतियों को जीआरपी और आरपीएफ ने ज्वाइंट एक्शन लेते हुए 36 हजार 750 रुपए मूल्य की 175 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ मझगवां स्टेशन में पकड़ा।
- 3 Nov 2025 1:38 PM IST
किसानों की परेशानी से बेखबर प्रशासन, बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान
जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक 6 लगातार बेमौसम बारिश के बाद जिलेभर में किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। कई किसानों के खेत में पानी भर गया और धान की पकी फसल तेज हवा से गिरी तो बालियां खराब हो गई।
- 3 Nov 2025 1:26 PM IST
माई की बगिया में ही सूख रहे सदियों पुराने आम के वृक्ष
मां नर्मदा की उद्गम स्थल अमरकंटक स्थित माई की बगिया में सदियों पुराने आम के वृक्ष अब सूखने लगे हैं। यहां वही पेड़ सूख रहे हैं, जिनके चारो तरफ सीमेंट व टाइल्स के चबूतरे बने हैं। आम के वृक्षों के सूखने से संत गुस्से में हैं।
- 3 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
Created On :   3 Nov 2025 8:02 AM IST












