Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
 - 3 Nov 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 03-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 137.24 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 19 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 137.24 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
 - 3 Nov 2025 1:00 PM IST
यूपी फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, बोले- सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर प्रकरण का निस्तारण निश्चित समयावधि में किया जाए तथा समाधान के बाद पीड़ितों से फीडबैक भी लिया जाए। इस दौरान करीब 60 से अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है। जनता दर्शन में कई फरियादियों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। कुछ ने चोरी के मामलों में अनावरण होने के बाद भी रिकवरी न होने की शिकायत की, जबकि कई लोगों ने भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतें रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने और कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
 - 3 Nov 2025 12:54 PM IST
भारतीय टीम के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले, चक दे इंडिया
महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारी महिला टीम ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सपने को पूरा किया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि लख-लख बधाइयां। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में टीम इंडिया ने भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। आज उन्होंने इंदिरा गांधी का सपना पूरा कर दिया है, यह साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे हर असंभव को संभव बना सकती हैं। हर क्षेत्र में—चाहे फिल्डिंग हो, बैटिंग हो, धैर्य की परीक्षा हो, गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना हो या गेंदबाजों के तौर पर विकेट उड़ाना हो। आज बेटियों पर गर्व है, देश को गर्व है। एक बार फिर से बधाइयां। कहूंगा एक चीज—चक दे इंडिया।
 - 3 Nov 2025 12:44 PM IST
कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से 10वें विश्व अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन नायब सिंह सैनी
हरियाणा में 15 नवंबर से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 10वां विश्व अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जो 5 दिसंबर तक चलने वाला है। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रेसवार्ता करके दी।
 - 3 Nov 2025 12:31 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण, दम घोंटू हवा से हालात गंभीर, विजिबिलिटी हुई कम
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से केवल 7 ही ऐसे हैं जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खतरे के निशान’ से नीचे है, जबकि बाकी सभी स्थानों पर हवा बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है।
 - 3 Nov 2025 12:20 PM IST
रवि किशन का तंज, हम बिहार में वोट बटोर रहे और राहुल गांधी सिर्फ मछली पकड़ रहे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा बेगूसराय के एक तालाब में मछली पकड़ने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हम लोग जनता का एक-एक वोट पाने के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं और राहुल गांधी तालाब में मछली पकड़ रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान रवि किशन ने कहा कि 2 नवंबर को राहुल गांधी ने जितनी मछलियां पकड़ीं, उससे भी कम वोट उन्हें मिलेंगे। यह वाकई मजेदार है, लेकिन ठीक है, चलिए इसकी सराहना करते हैं कि राहुल गांधी का तैरने का तरीका काफी मनोरंजक था और सभी ने इसका आनंद लिया। जब वे मछली पकड़ने में व्यस्त थे, हम वोट बटोर रहे थे, घर-घर जा रहे थे और हर नागरिक से मिलकर उनका समर्थन मांग रहे थे।
 - 3 Nov 2025 12:09 PM IST
छोटे भाई तेजस्वी यादव को बड़े भाई तेज प्रताप ने दिया संदेश
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है।
 - 3 Nov 2025 11:47 AM IST
भारतीय शेयर बाजार पिछले साल की तुलना में अब बेहतर स्थिति में
भारतीय शेयर बाजार पिछले साल की तुलना में अब बेहतर स्थिति में है। मोतीताल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार आय चक्र निचले स्तर से उभरता नजर आ रहा है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं और आय में कटौती की तीव्रता में कमी आई है।
 - 3 Nov 2025 11:32 AM IST
ट्रंप ने रूस और चीन की परमाणु परीक्षण की महत्वकांक्षाएं को यूएस के परमाणु परीक्षण की वजह बताई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बयान देते हुए कहा कि हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं, लेकिन फिर भी अमेरिका को परमाणु परीक्षण करने की जरूरत है। इसके पीछे की वजह ट्रंप ने रूस और चीन की परमाणु परीक्षण की महत्वकांक्षाएं बताई।
 
Created On :   3 Nov 2025 8:02 AM IST











