Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Nov 2025 8:41 AM IST
राजनीति में धर्म होना चाहिए, धर्म में राजनीति नहीं होनी चाहिए- धीरेंद्र शास्त्री
आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की है कि 7 नवंबर से 16 नवंबर तक 'हिंदू एकता पदयात्रा' निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने सभी को निमंत्रण भेजा है, न केवल मौजूदा सरकार को, बल्कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों को भी।
- 3 Nov 2025 8:21 AM IST
ओडिशा में 8 करोड़ रुपए की 60 किलो ड्रग्स जब्त
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस ने रविवार को हशीश तेल की अवैध तस्करी में शामिल एक गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मीडिया से बातचीत के दौरान मलकानगिरी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) विनोद पाटिल ने बताया कि पुलिस ने 60 किलो हशीश का तेल जब्त किया है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हशीश तेल की मार्केट वैल्यू करीब 8 करोड़ रुपए है।
- 3 Nov 2025 8:10 AM IST
भारत की पहली महिला विश्व कप जीत, बीसीसीआई ने टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया।
- 3 Nov 2025 8:06 AM IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर बोलीं कंगना रनौत, 'हम हैं विश्व चैंपियन'
भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम की जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हम हैं विश्व चैंपियन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द।
Created On :   3 Nov 2025 8:02 AM IST












