Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 03 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
03 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 3 Sept 2025 7:51 PM IST

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें, भाजपा बीएलए ने फॉर्म 7 भरकर अतिरिक्त वोटर आईडी पर जताई आपत्ति

    दो मतदाता पहचान पत्र के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब भारतीय जनता पार्टी के बीएलए ने फॉर्म 7 भरकर पवन खेड़ा के अतिरिक्त मतदाता पहचान पत्र पर आपत्ति जताई है।

  • 3 Sept 2025 6:24 PM IST

    के. कविता को पार्टी से निलंबित करने में कुछ नया नहीं: भाजपा सांसद

    भाजपा सांसद रघुनंदन राव ने BRS MLC के. कविता को पार्टी से निलंबित किए जाने पर कहा, "इसमें कुछ नया नहीं है। उनके परिवार में 2009 से जो हो रहा है, वही पुरानी बातों को लोगों के सामने रखा था... हम सुनने को तैयार हैं कि कालेश्वरम में क्या हुआ? अगली प्रेस वार्ता में जो बात होगी उसी के मताबिक हम लोग जवाब देंगे"

  • 3 Sept 2025 6:03 PM IST

    हमने अभी 7 पार्कों को मंजूरी दी है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ एक-एक बैठक की और "PM मित्र पार्क" में निवेश के अवसरों पर इंटरैक्टिव सत्र में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, " यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। हमने अभी 7 पार्कों को मंजूरी दी है, मुझे उम्मीद है कि लगभग 1 लाख करोड़ का निवेश इन पार्को के द्वारा सृजित होगा।

  • 3 Sept 2025 5:45 PM IST

    संकट की इस घड़ी में, केंद्र सरकार किसानों के साथ: केंद्रीय मंत्री चौहान

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सीमावर्ती ज़िलों में बाढ़ की स्थिति है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जनता संकट में है। किसान संकट में हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, डेढ़ लाख हेक्टेयर से ज़्यादा क्षेत्र में फ़सलें जलमग्न हैं। संकट की इस घड़ी में, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जनता के साथ खड़े हैं। उत्तर भारत के राज्यों, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी बाढ़ की स्थिति है। ऐसे संकट में केंद्र सरकार अपने लोगों के साथ खड़ी है।"

  • 3 Sept 2025 5:29 PM IST

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने “आंगनवाड़ी केंद्रों को स्कूलों के साथ सह-स्थान पर स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश” के शुभारंभ पर चर्चा की।

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "विकास और शिक्षा विभाग का राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही क्रियांवयन करना दायित्व है। 3 से 6 साल तक की आयु तक बच्चों का दायित्व अभी तक देश के ग्रामीण इलाके में आंगनवाड़ी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में चल रहा है... बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और पढ़ाई का सफल क्रियांवयन करने के लिए हमने दिशानिर्देश जारी किए हैं। हम देश के बच्चों की और देखभाल करेंगे।"

  • 3 Sept 2025 5:02 PM IST

    देश में सेवा पखवाड़े के आयोजन की योजना हमने बनाई: भाजपा सांसद

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़े के आयोजन की योजना हमने लखनऊ में बनाई है। हम इसमें जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं और मुफ्त हेल्थ कैंप और युवाओं के बीच सेहत के बारे में जागरूकता लाते हैं।

  • 3 Sept 2025 4:42 PM IST

    जनता को तेजस्वी यादव से अवगत होना चाहिए: मनोज

    महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "यह टिप्पणी देश की सभी माताओं और बहनों के लिए है जनता को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की रणनीतियों से अवगत होना चाहिए। हम इसकी निंदा करते हैं और हम हर सड़क पर यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने इसकी निंदा की?। अगर उन्होंने इसके लिए माफी मांगी होती, तो हम विरोध प्रदर्शन नहीं करते

  • 3 Sept 2025 4:30 PM IST

    भारत-जर्मनी के बीच डिफेंस से लेकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से भारत और जर्मनी के बीच डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन और ऑटोमोबाइल में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीयूष गोयल ने कहा, "जर्मन के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल के साथ भारत और जर्मनी के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों की एक बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में बाजार तक पहुंच, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क और ट्रेड को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।"

  • 3 Sept 2025 4:20 PM IST

    सुरभि चंदना के म्यूजिक वीडियो 'फर्जी' का टीजर हुआ जारी, अधूरी मोहब्बत का छलकेगा दर्द

    टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना अब एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'फील गुड ओरिजनल्स' के बैनर तले एक नया म्यूजिक वीडियो 'फर्जी' बनाया है, जिसका टीजर बुधवार को सामने आया है। इस गाने में टीवी की जानी-पहचानी एक्ट्रेस शाइनी दोशी और अभिनेता विशाल आदित्य सिंह नजर आने वाले हैं। गाने का टीजर सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें एक अधूरी मोहब्बत और टूटे रिश्ते की झलक दिखाई गई है।

  • 3 Sept 2025 4:11 PM IST

    श्रीलेखा मित्रा ने ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ कोलकाता हाई कोर्ट में दायर की याचिका, मांगी सुरक्षा

    लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने बुधवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की। उन्होंने यह याचिका ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण हो रही सामाजिक प्रताड़ना से सुरक्षा पाने के लिए दायर की है। अभिनेत्री ने यह आवाज राज्य संचालित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या जैसे कई मुद्दों पर उठाई थी। हाई कोर्ट ने उन्हें याचिका दायर करने की अनुमति दी है। अब जब कोर्ट इसे स्वीकार कर लेगी, तो अगले हफ्ते इस पर सुनवाई होगी। बता दें कि इस घटना की पहली बरसी 9 अगस्त के दिन श्रीलेखा मित्रा विरोध मार्च में शामिल हुईं। वहां उन्होंने सरकार से सवाल किए कि एक साल बीत जाने के बाद भी पीड़िता और उसके परिवार को न्याय क्यों नहीं मिला।

Created On :   3 Sept 2025 8:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story