Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 April 2025 1:06 PM IST

    एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 30-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत

    मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही।

  • 30 April 2025 1:00 PM IST

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी पीएम मोदी की बैठक पर प्रतिक्रिया

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रक्षा मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर कहा, "पहलगाम की घटना से पूरे देश की जनता आक्रोशित है, आम लोगों के मन में है कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए, ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। चाहे सिंधु जल संधि को स्थगित करने की बात हो या पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने की, अब जिस तरह से पाकिस्तान बार-बार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया फैसला ऐतिहासिक है।" कांग्रेस के पोस्ट पर उन्होंने कहा, "इससे कांग्रेस की मानसिकता उजागर हुई है, कांग्रेस पार्टी किस तरह से पाकिस्तान और आतंकवादियों की भाषा बोलती है, यह बार-बार झलकता है।"

  • 30 April 2025 12:53 PM IST

    जेडीयू नेता ने के सी त्यागी का पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक पर दी प्रतिक्रिया

    JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "हम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक का स्वागत करते हैं, जिसमें सेना को कब, कहां और कैसे हमला करने की पूरी आजादी है।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के कुछ बड़बोले नेता अपनी ही पार्टी और देश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं, यह समय एकजुटता दिखाने और सरकार द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का समर्थन करने का है।"

  • 30 April 2025 12:43 PM IST

    भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया मामला दर्ज

    भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अत्यधिक लागत पर कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के संबंध में मामला दर्ज़ किया है। दिल्ली में AAP के शासनकाल के दौरान 12,748 कक्षाओं/भवनों के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये का भारी घोटाला सामने आया है। सक्षम प्राधिकारी से धारा 17-ए पीओसी अधिनियम के तहत अनुमति मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो। 

  • 30 April 2025 12:39 PM IST

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर दी प्रतिक्रिया

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर कहा, "हमने उस क्षेत्र को ध्वस्त कर दिया है, जहां से अलकायदा से जुड़े चार अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए थे। हमने उस क्षेत्र को ध्वस्त कर दिया है, जहां से अब तक बड़े पैमाने पर ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ हुआ था। हमने उस क्षेत्र को ध्वस्त कर दिया है, जहां युवा मुस्लिम लड़कियों को इन अवैध बांग्लादेशियों द्वारा वेश्यावृत्ति में धकेला जाता था। हमने उस क्षेत्र को ध्वस्त कर दिया है, जहां से बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया था। यह ऐतिहासिक कार्य अहमदाबाद पुलिस, अहमदाबाद नगर निगम, अहमदाबाद प्रशासन द्वारा किया गया है।

  • 30 April 2025 12:24 PM IST

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज का पीएम मोदी को लेकर बयान आया सामने

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का काम करने का तरीका ऐसा है, वे अधिकारियों को अपने विवेक से काम करने का मौका देते हैं। इसी तरह उन्होंने सेना को भी अपने विवेक से काम करने का मौका दिया है। पूरी दुनिया देखेगी कि सेना पाकिस्तान को कैसे सबक सिखाती है।"

  • 30 April 2025 12:19 PM IST

    कोलकाता होटल हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में आग के कारण हुई 14 लोगों की मौतों पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही झुलसे या घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की।

  • 30 April 2025 12:00 PM IST

    निफ्टी में 6.40 अंक की बढ़त

    मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (30 अप्रैल 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 6.40 अंक यानि कि 0.026 प्रतिशत बढ़कर 24,342.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 30 April 2025 11:50 AM IST

    सेंसेक्स में 33 अंकों की गिरावट

    मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (30 अप्रैल 2025, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 33.74 अंक यानि कि 0.042 प्रतिशत गिरकर 80,254.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • 30 April 2025 11:40 AM IST

    देवरिया में सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

    भटनी-भरथुआ मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां मुजरी खुर्द गांव के सामने मैजिक की टक्कर से बाइक से हो गई। इस घटना में बाइक सवार वृद्ध की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में चल रहा है।

Created On :   30 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story