Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 May 2025 1:08 AM IST
केंद्र ने इंडिगो को टर्किश एयरलाइंस के साथ विमान लीज समझौता खत्म करने का दिया निर्देश
पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइन को टर्किश एयरलाइंस के साथ अपने विमान लीज समझौते को तीन महीने के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया। इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमान पट्टे पर ले रखे हैं, जिसके लिए उसे 31 मई तक की अनुमति थी। कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस अनुमति को छह महीने तक बढ़ाने की मांग की थी।
- 31 May 2025 12:44 AM IST
सुदर्शन ने 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के 18वें सीजन में अपनी टीम के लिए कई मौकों पर कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीजन में खेले गए लगभग सभी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बदौलत उन्होंने एक एलीट आईपीएल सूची में जगह बना ली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस शानदार पारी के बदौलत सुदर्शन ने आईपीएल सीजन में 700 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले सुदर्शन इतिहास के केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज है।
- 31 May 2025 12:26 AM IST
शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेन्सियो से मुलाकात की
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कोलंबिया के बोगोटा में कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेन्सियो से मुलाकात की।
- 31 May 2025 12:20 AM IST
विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले जागरूकता पैदा करने के लिए आज पुरी समुद्र तट पर रेत पर कलाकृति बनाई
ओडिशा में प्रसिद्ध रेत कलाकार पद्म श्री सुदर्शन पटनायक ने 31 मई को मनाए जाने वाले विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले जागरूकता पैदा करने के लिए आज पुरी समुद्र तट पर रेत पर कलाकृति बनाई।
- 31 May 2025 12:16 AM IST
हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था और मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम व्यापार की बात करते हैं और हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का उपयोग कर रहे हैं। वे उन देशों के महान नेता हैं और उन्होंने समझा और वे सहमत हुए और यह सब बंद हो गया। हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं।"
- 31 May 2025 12:07 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो तथा सतना एवं दतिया एयरपोर्ट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी इंदौर मेट्रो तथा सतना एवं दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री क्षिप्रा नदी पर 778 करोड के घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 483 करोड़ लागत के 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे। उक्त महासम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल रहेंगे। इस महासम्मेलन के आयोजन में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय का भी महत्वपूर्ण समन्वय है।
- 30 May 2025 11:52 PM IST
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान
अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, "दिव्य, भव्य (श्री राम जन्मभूमि) मंदिर का निर्माण हुआ। आस-पास भी मंदिरों का निर्माण हो रहा है, जिसमें राम दरबार से लेकर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। पहले राम बारात, कांवड़ यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया जाता था लेकिन आज आप देखेंगे कि लोग भव्य स्तर पर त्योहार मनाते हैं।"
- 30 May 2025 11:47 PM IST
डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिया बड़ा बयान
डेनमार्क के कोपेनहेगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम पाकिस्तानी लोगों या पाकिस्तान के युवाओं से नफरत नहीं करते। जनरल पाकिस्तान की असली आवाज को सामने नहीं आने देते... लोग अच्छे हैं और वे भी जनरलों से उतने ही तंग आ चुके हैं।"
- 30 May 2025 11:40 PM IST
MI ने 20 रनों से हासिल की जीत
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थे। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से जीत हासिल की। टीम की इस शानदार जीत में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही थी। उनकी 81 रनों की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 229 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया था। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर केवल 208 रन ही जोड़ सकी।
- 30 May 2025 11:03 PM IST
सीएम प्रमोद सावंत ने आज पणजी में नागरिक उड्डयन निदेशालय का उद्घाटन किया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज पणजी में नागरिक उड्डयन निदेशालय का उद्घाटन किया।
Created On :   30 May 2025 7:59 AM IST