Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 May 2025 11:00 PM IST

    इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में, CPI-M सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने दिया बड़ा बयान

    इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में, CPI-M सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने कहा, "मैं केरल से हूँ। इस प्रतिनिधिमंडल की खासियत यह है कि पाँच राजनीतिक दलों में से तीन सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ हैं, लेकिन हम एक मिशन के लिए यहाँ एक साथ हैं। यह भारत की वास्तविक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। इसी तरह भारत पाकिस्तान से अलग है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र है, जो बहुलतावादी और विविधतापूर्ण है। राज्य द्वारा प्रायोजित आतंकवाद किसी उग्रवाद या आपराधिक गिरोह द्वारा शुरू की गई आतंकवादी गतिविधि से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक है। पाकिस्तान एक धर्मशासित राज्य है... उन्होंने धर्म के नाम पर एक राष्ट्र बनना चुना और वे नफ़रत से प्रेरित हैं। भारत ने अपना रास्ता चुना। भारत में दो सौ मिलियन मुसलमान हैं, जो इंडोनेशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम समुदाय है। यह भारत के वास्तविक चरित्र को दर्शाता है..."

  • 30 May 2025 9:44 PM IST

    दूसरी पारी की शुरुआत, गुजरात के ओपनर आए क्रीज पर

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरे पारी की शुरुआत हो गई है। अब गुजरात टाइटंस के ओपनर बैटिंग के लिए पिच पर आ गए हैं। गुजरात को मैच जीतने के लिए 229 रनों का टारगेट मिला है।

  • 30 May 2025 9:25 PM IST

    MI ने GT को दिया 229 रनों का बड़ा टारगेट

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। टीम ने अपने बैटिंग अटैक के बदौलत गुजरात टाइटंस के सामने 5 विकेटों के नुकसान पर 229 रनों का टारगेट खड़ा किया है। टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

  • 30 May 2025 9:13 PM IST

    200 पार पहुंचा MI का स्कोर

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने अपने बैटिंग अटैक का शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 19वें ओवर के दूसरी गेंद पर 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की 81 रनों की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।

  • 30 May 2025 9:00 PM IST

    MI को लगा तीसरा झटका

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका 17वें ओवर की चौथी गेंद पर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के विकेट के तौर पर लगी। इस दौरान रोहित टीम के लिए 81 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेल पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस को ये सफलता गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई।

  • 30 May 2025 8:57 PM IST

    16 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मुंबई इंडियंस की पारी में 16 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 16 ओवरों में टीम ने 2 विकेटों के नुकसान पर 175 रन जोड़ लिए हैं। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। अब भी वह क्रीज पर डटे हैं और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 30 May 2025 8:50 PM IST

    भगवान मुझे मेरी 25 वर्षों की तपस्या का फल दे रहे थे- पूर्व अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी

    प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में उनके अभिषेक को लेकर उठे विवाद पर पूर्व अभिनेत्री और साध्वी ममता कुलकर्णी ने कहा, "उस कुंभ में महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए सब कुछ भगवान के हाथ में था, जो 140 वर्षों में इतना पवित्र अवसर था। भगवान मुझे मेरी 25 वर्षों की तपस्या का फल दे रहे थे।"

  • 30 May 2025 8:42 PM IST

    MI को लगा दूसरा झटका

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को 13वें ओवर में दूसरा झटका लगा। इस दौरान टीम के लिए दमदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। 

  • 30 May 2025 8:32 PM IST

    11 ओवरों में MI ने बनाए 120 रन

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। टीम ने 11 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। वह इस वक्त भी टीम के लिए क्रीज पर मजबूती से खड़े हैं। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने भी बड़ी भूमिका अदा की है। हालांकि, वह 47 रन बनाकर आउट हो गए थे। 

  • 30 May 2025 8:21 PM IST

    रोहित ने बना दिया नया रिकॉर्ड

    आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 300 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि 9वें ओवर की चौथी गेंद पर हासिल की। 

Created On :   30 May 2025 7:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story