Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 May 2025 8:15 PM IST
MI को 8वें ओवर में लगा तगड़ा झटका
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी थी। इस दौरान रोहित और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की थी। बेयरस्टो मुंबई इंडियंस के लिए सीजन में पहला मैच खेल रहे थे। इस वक्त उन्होंने टीम के लिए दमदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए।
- 30 May 2025 8:05 PM IST
पॉवर प्ले में MI ने बनाए 79 रन
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मैच की पहली पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। पॉवर प्ले तक रोहित और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने पॉवर प्ले में टीम के स्कोर को बिना किसी नुकसान के 79 रनों तक पहुंचा दिया है।
- 30 May 2025 7:54 PM IST
रोहित-बेयरस्टो ने MI के लिए की रनों की बरसात
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम के लिए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी काफी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। चौथे ओवर में बेयरस्टो ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए चौके छक्कों की बरसात कर दी। इस दौरान उन्होंने सिराज के ओवर में दो छक्के और इतने ही चौके लगाए। टीम ने 4 ओवरों में 54 रन बना लिए हैं।
- 30 May 2025 7:42 PM IST
दो ओवरों के बाद MI का स्कोर
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। बल्लेबाजी के दौरान मुंबई की पारी में दो ओवर समाप्त हो चुके हैं। इन दो ओवरों में जॉनी बेयरस्टो और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। टीम ने दो ओवरों में बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।
- 30 May 2025 7:36 PM IST
पहले ओवर में MI ने बनाए 6 रन
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेम में पहला ओवर समाप्त हो चुका है। पहले ओवर में मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए हैं।
- 30 May 2025 7:29 PM IST
एलिमिनेटर मैच की हुई शुरुआत
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब मैच की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की है।
- 30 May 2025 7:23 PM IST
देश की 140 करोड़ जनता की आवाज को प्रधानमंत्री पहचानते हैं- भाजपा सांसद दीपक प्रकाश
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, "वीरों की भूमि बिहार में प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि पाकिस्तान में जो आतंकवादी हैं, और जो आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं उन दोनों को नष्ट करने का काम पीएम मोदी की सरकार करेगी और पीएम मोदी ने वो वादा पूरा किया। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। देश की 140 करोड़ जनता की आवाज को प्रधानमंत्री पहचानते हैं।"
- 30 May 2025 7:20 PM IST
MI-GT के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
गुजरात टाइटंस
अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, अरशद खान, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर।
मुंबई इंडियंस
रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, केएल श्रीजीत।
- 30 May 2025 7:14 PM IST
GT की प्लेइंग इलेवन
GT की प्लेइंग इलेवन
शुबमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
- 30 May 2025 7:07 PM IST
MI की प्लेइंग इलेवन
MI की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज अंगद बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।
Created On :   30 May 2025 7:59 AM IST