Breaking News: आज की बड़ी खबरें 5 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Aug 2025 8:10 AM IST
ओडिशा डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने सुभद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुभद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। लोकसेवा भवन में आयोजित इस सत्र में विभिन्न जिलों की महिलाएं शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने सुभद्रा योजना की कई लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके अनुभवों, सफलता की कहानियों और चुनौतियों के बारे में सुना।
- 5 Aug 2025 8:09 AM IST
शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
झारखंड के दिवंगत मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले सुबह 9 बजे विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"
Created On :   5 Aug 2025 8:07 AM IST