Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
05 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्लीB। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 5 March 2025 2:59 PM IST

    6 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    मुकाबले में 6 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 6 ओवरों में प्रोटियाज के खिलाफ किवीयों ने बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं।

  • 5 March 2025 2:44 PM IST

    3 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच में 3 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन ओवरों में किवीयों ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।

  • 5 March 2025 2:31 PM IST

    मुकाबले की हुई शुरुआत

    लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के लिए विल यंग और रचिन रविंद्र ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, प्रोटियाज के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज मार्को जानसेन डालेंगे।

  • 5 March 2025 2:16 PM IST

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी प्रोटियाज टीम

    साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

    रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

  • 5 March 2025 2:06 PM IST

    इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी किवीयों की फौज

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

    विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के।

  • 5 March 2025 2:05 PM IST

    किवीयों ने जीता टॉस

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर होने वाली है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर खेले जाने वाले मुकाबले में टॉस हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

  • 5 March 2025 1:58 PM IST

    RJD सांसद मनोज झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    RJD सांसद मनोज झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर कहा, "नीतीश कुमार की अब चिंता होती है, यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह व्यक्ति अब ऐसी भाषा बोल रहे हैं। आप लालू जी की टीम में थे, आपको लालू जी का आदमी कहा जाता था। कल तेजस्वी यादव ने बिना किसी कटुता के ऐतिहासिक विश्लेषण, समकालीन चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा तैयार की, उन्होंने तर्क के आधार पर एक-एक बात की व्याख्या की। आपने (नीतीश कुमार) उसका जवाब नहीं दिया। आप सृष्टी के निर्माता हैं, आप ब्रह्मा हैं, अगर इन दिनों आपके मन में ऐसे विचार आ रहे हैं, तो मुझे आपकी चिंता है।"

  • 5 March 2025 1:53 PM IST

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने UCC समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से राज्य सरकार द्वारा गठित UCC समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।

  • 5 March 2025 1:46 PM IST

    सपा राम मनोहर लोहिया के विचारों से कोसों दूर जा चुकी है- मंत्री अनिल राजभर

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "समाजवादी पार्टी राम मनोहर लोहिया जी के विचारों से कोसों दूर जा चुकी है। राम मनोहर लोहिया जी परिवारवाद की राजनीति और सियासत के सख्त विरोधी थे और समाजवादी पार्टी आज देश में परिवारवाद की राजनीति का नेतृत्व करती है।"

  • 5 March 2025 1:39 PM IST

    बिहार विधानसभा के बाहर राजद विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी

     बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने राजद विधायकों के साथ बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Created On :   5 March 2025 8:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story