Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 July 2025 6:11 PM IST
बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता की जबरन गिरफ्तारी, कई संगठनों ने की निंदा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के बीच पाकिस्तान की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता गुलजार दोस्त को जबरन हिरासत में ले लिया। इस घटना की कई मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी निंदा की है। मानवाधिकार संगठन बलूच यकजैती कमेटी (बीवाईसी) की कार्यकर्ता सामी दीन बलूच ने गुलजार दोस्त की "जबरन गिरफ्तारी" को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि गुलजार दोस्त को सोमवार तड़के बलूचिस्तान के केच जिले के तुर्बत स्थित उनके घर से सीटीडी ने जबरन उठा लिया।
- 7 July 2025 6:07 PM IST
पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
रांझी थाना क्षेत्र स्थित मढ़ई में पुरानी रंजिश के चलते विवाद करते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने व उसके माता-पिता से मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह मामूली विवाद के चलते गोहलपुर, पनागर व गोराबाजार में भी चाकूबाजी की वारदातें हुईं। जानकारी के अनुसार मढ़ई निवासी अभिषेक गोंटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पास पड़ोस में रहने वाला संजू कोल पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। उसने रोका तो संजू घर गया और कुल्हाड़ी लेकर आया और उसके सिर व हाथ में हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान अभिषेक के माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर आरोपी भाग गया। हमले में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
- 7 July 2025 5:45 PM IST
नोएडा प्राधिकरण का किसानों ने किया घेराव, भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसानों ने एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण का घेराव किया। किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी और उन्होंने बैरिकेड कर किसानों को प्राधिकरण के गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान परिषद के किसानों ने पहले से यह रणनीति तैयार कर ली थी कि वे सोमवार को नोएडा अथॉरिटी पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे और उसके बाद पंचायत करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
- 7 July 2025 5:38 PM IST
'आपकी कहानी हमें आज भी प्रेरणा देती है', कैप्टन विक्रम बत्रा को याद कर भावुक हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी शहादत के दिन याद किया। कैप्टन विक्रम बत्रा ने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। वह 'ये दिल मांगे मोर!' जैसे जोश से भर देने वाले नारे के लिए भी जाने जाते हैं। सोमवार को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में कैप्टन विक्रम बत्रा पहाड़ियों पर खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
- 7 July 2025 5:30 PM IST
गुजरात में 675 लाभार्थियों के साथ पीएमएफएमई योजना का सफल कार्यान्वयन
कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत के पास फूड प्रोसेसिंग (खाद्य प्रसंस्करण) क्षेत्र में अग्रणी बनने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्राथमिकता देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना।
- 7 July 2025 5:20 PM IST
हसीना सरकार के पूर्व कानून मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, दो दिनों की पुलिस रिमांड
बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक को अवैध हथियार रखने के आरोप में दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। यह मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद मिन्हाजुर रहमान ने पुलिस द्वारा दायर रिमांड याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। यह जानकारी ढाका मेट्रोपॉलिटन सेशंस जज कोर्ट के अतिरिक्त लोक अभियोजक अजीजुल हक दिदार ने प्रमुख बांग्लादेशी समाचार पत्र के हवाले से दी।
- 7 July 2025 5:10 PM IST
'राजा साहब' वीरभद्र सिंह छह बार संभाली प्रदेश की कमान, आधुनिक हिमाचल के माने जाते हैं शिल्पकार
एक ऐसा शख्स जो सिर्फ एक प्रदेश का विधायक, सांसद या मुख्यमंत्री ही नहीं, उससे कहीं बढ़कर हिमाचल प्रदेश की आत्मा था। जनसेवा उनकी धड़कनों में बसती थी। शिमला की वादियों में 8 जुलाई 2021 की सुबह एक अजीब-सा खालीपन था, मानो पहाड़ों ने अपना सबसे ऊंचा शिखर खो दिया हो। यह दिन केवल एक राजनेता के जाने का नहीं था, बल्कि हिमाचल की राजनीति, संस्कृति और जनभावनाओं के एक युग के अंत था।
- 7 July 2025 3:00 PM IST
विशाल मेगा मार्ट राइट टाउन में आखिर नहीं सुधरे हालात नोटिस जारी
दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार को विशाल मेगा मार्ट के स्टोर में आग लगने से दो लोगों की मौत के बाद भी जबलपुर के स्टोर्स के हालात नहीं सुधरे हैं।
- 7 July 2025 2:55 PM IST
शहर के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव, निकलना मुश्किल, परेशान हुए लोग
शहर में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। स्टेट बैंक कॉलोनी सिंगल स्टोरी, गंगा नगर, मदन महल अंडरब्रिज, अंधेरा पुल, शहीद स्मारक मैदान और करमेता क्षेत्र में सड़क पर पानी भर गया।
- 7 July 2025 2:45 PM IST
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया इलाज का क्लेम
बीमा कंपनी 24 घंटे इलाज का भुगतान देने का दावा करती है पर समय आने पर बीमितों को सहयोग नहीं किया जाता है। ऐसी ही शिकायत मुंबई निवासी जगदीश सोनी ने की है।
Created On :   7 July 2025 8:01 AM IST