Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 7 March 2025 12:20 PM IST
निफ्टी फिसलकर 22500 से नीचे आया
शेयर बाजार में गिरावट थमी नहीं है और दोपहर 12:20 तक निफ्टी 22500 से नीचे पहुंच गया। यह 11.80 अंक यानि कि 0.052 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,532.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 7 March 2025 12:15 PM IST
सेंसेक्स 107 अंक लुढ़का
बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। दोपहर 12:15 बजे सेंसेक्स 107.89 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,232.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 7 March 2025 12:12 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट आई
शुक्रवार को भारतीय रुपया 87.11 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल गुरुवार की सुबह रुपया 86.89 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 87.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 7 March 2025 12:08 PM IST
कई शहरों में कम हुई ईंधन की कीमत
आज नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे कम होकर 94.71 रुपए और डीजल 48 पैसे घटकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे और डीजल 05 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 102.92 रुपए और 88.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 17-17 पैसे कम होकर क्रमश: 100.94 रुपए और 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 7 March 2025 12:00 PM IST
कच्चे तेल की कीमत घटी
आज (07 मार्च, 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 69.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 7 March 2025 11:45 AM IST
मध्य प्रदेश धान उपार्जन घोटाला सीएम मोहन यादव के निर्देश पर ईओडब्ल्यू की 12 जिलों में कार्रवाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर धान उपार्जन घोटाले के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने प्रदेश में कई जिलों में शुक्रवार को छापेमारी की।
- 7 March 2025 11:25 AM IST
2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए तुरंत बेहतर उपाय किए जाने की जरूरत है। उन्होंने सड़क निर्माण इंडस्ट्री से नई टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल रिसाइकल किए जाने वाली निर्माण सामग्री अपनाकर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए रणनीति विकसित करने का आग्रह किया।
Created On :   7 March 2025 8:00 AM IST