Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Nov 2025 12:05 PM IST
चीन के इस कदम से बौखला गए ट्रंप, US इस चीज की सप्लाई पर लगाएगा बैन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीते दिनों हुई बैठक के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड टेंशन खत्म होने के संकेत मिले थे। लेकिन अब चीन के एक कदम से अमेरिका फिर बौखला गया है। अमेरिका ने चीन को जाने वाली एक जरूरी चीज पर बैन लगा रहा है। हम बात कर रहे हैं AI Chips की, रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाइट हाउस अब दिग्गज चिप मेकर कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) को नए स्केल-डाउन एआई चिप चीन में बेचने की अनुमति नहीं देगा।
- 7 Nov 2025 12:03 PM IST
अंगोला के खिलाफ मैत्री मैच, अर्जेंटीना की टीम में नजर आएंगे लियोनेल मेसी
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अंगोला के खिलाफ मैत्री मैच में अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 14 नवंबर को लुआंडा में आयोजित होगा। मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने मैत्री मैच के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लियोनेल मेसी की इस टीम में लुटारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज भी शामिल हैं। नए खिलाड़ियों में विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी, फॉरवर्ड जोआक्विन पैनिकेली और मिडफील्डर मैक्सिमो पेरोन का नाम है। यह आगामी फीफा अंतरराष्ट्रीय सत्र में साउथ अमेरिकी टीम का एकमात्र मैत्री मैच होगा।
- 7 Nov 2025 11:44 AM IST
ATC) डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी समस्या
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन में देरी हो रही है, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) डेटा को सपोर्ट करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी समस्या आ गई है
- 7 Nov 2025 11:34 AM IST
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी युद्ध की धमकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ लगातार अफगानिस्तान को युद्ध की धमकी दे रहे हैं। पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि अफगानिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को करने दे रहा है। तालिबान ने आरोपों से इनकार किया और इस्लामाबाद पर अफगान क्षेत्र के अंदर हवाई हमले करने का आरोप लगाया।
- 7 Nov 2025 11:33 AM IST
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीसरे राउंड की वार्ता विफल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीसरे राउंड की वार्ता विफल होती नजर आ रही है। शांति वार्ता से इतर अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने हमला किया है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने जानकारी दी है कि सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता दो दिवसीय है। एक तरफ सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने पाक पर हमला करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार दोनों देशों के बीच सीमा पर हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए हैं।
- 7 Nov 2025 10:56 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं, हम बात करते रहते हैं और उन्होंने मुझे भारत आने का न्योता दिया है। हम तारीख तय करेंगे,प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा।
- 7 Nov 2025 10:44 AM IST
जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत बेहद अच्छी चल रही है और वे जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं
- 7 Nov 2025 10:25 AM IST
गन्ना किसान आंदोलन से घबराकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य में गन्ना किसानों के संकट को हल करने के लिए तुरंत बैठक की मांग की है। कर्नाटक में बीते कई दिनों से गन्ना किसान आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद किया हुआ है। किसान आंदोलन को समर्थन बढ़ता ही जा रहा है और यह आंदोलन कई अन्य जिलों में भी फैल सकता है।
- 7 Nov 2025 10:08 AM IST
ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा अमेरिकी वोटर्स अब ट्रंप के एजेंडे को खारिज कर रहे हैं
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी में जश्न का माहौल है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वॉशिंगटन में एक कार्यक्रम में मौजूदा राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी वोटर्स अब ट्रंप के एजेंडे को खारिज कर रहे हैं। ओबामा ने उम्मीद जताते हुए ये भी कहा कि डेमोक्रेट्स के बीच जारी मतभेदों को दूर किया जा सकता है।
- 7 Nov 2025 10:07 AM IST
केरल सबरीमाला सोना चोरी मामले में एसआईटी की चौथी गिरफ्तारी
सबरीमाला गोल्ड प्लेटिंग चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के एक पूर्व कर्मचारी केएस बिजू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।
Created On :   7 Nov 2025 8:04 AM IST












