Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 Nov 2025 1:16 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 07-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 7 Nov 2025 1:06 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 07-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.32 रुपये प्रति लीटर है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को औसतन 107.32 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 7 Nov 2025 1:01 PM IST
कला की कोई सीमा नहीं, पूजा बत्रा अब रूसी फिल्म 'द मैजिक लैंप' में आएंगी नजर
कला की कोई सीमा नहीं होती, यह अभिनेत्री पूजा बत्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है। काफी समय से हिंदी सिनेमा से दूर रहने वाली एक्ट्रेस ने शुक्रवार को बताया कि वे जल्द ही 'द मैजिक लैंप' नाम की एक रूसी फिल्म में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "'द मैजिक लैंप' नाम की रूसी फिल्म में काम करना मेरे लिए वाकई में बेहद खुशी की बात है। इस फिल्म को लैंडक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म और कला की कोई सीमा नहीं होती। आप सबके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।" अभिनेत्री की यह तस्वीर उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया और बधाईयां दे रहे हैं।
- 7 Nov 2025 12:50 PM IST
बिहार चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश ने पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए जनता का धन्यवाद किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बिहार के लोगों से आग्रह किया कि 11 नवंबर को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के अगले दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले सालों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का है। लोकतंत्र में मतदान सिर्फ हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।" उन्होंने आगे लिखा, "बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो।"
- 7 Nov 2025 12:41 PM IST
आजादी के मंत्र को बढ़ाने और भारत को नई दिशा देने में सफल हुआ वंदे मातरम् गीत सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आजादी के आंदोलन का मंत्र बने वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने इस दिवस को स्मृति दिवस के रूप में आयोजित करने के लिए देशवासियों को नई प्रेरणा दी। सीएम ने कहा कि वन्दे मातरम् भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था। उस दौरान विदेशी हुकूमत के द्वारा दी जाने वाली अनेक यातनाओं, प्रताड़नाओं की परवाह किए बिना भारत का हर नागरिक (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी) वन्दे मातरम् गीत के साथ गांव, नगर, प्रभातफेरी के माध्यम से भारत की सामूहिक चेतना के जागरण के अभियान से जुड़ चुका था।
- 7 Nov 2025 12:34 PM IST
पाकिस्तान की इस हरकत पर फूटा रूस का गुस्सा, दूतावास ने लगा दी दुनिया के सामने क्लास
पाकिस्तान अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर ही देता है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया के सामने उसकी फजीहत हो जाती है। इस बार पाकिस्तानी मीडिया ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद रूसी दूतावास का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान की क्लास लगा दी। दरअसल, रूस को लेकर पाकिस्तानी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट की खबरों पर रूसी दूतावास का गुस्सा फूटा। इसके बाद रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा सा पोस्ट करके पाकिस्तानी मीडिया की तीखी आलोचना की।
- 7 Nov 2025 12:21 PM IST
वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भारतीय सेना ने किया मां भारती को नमन
राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक ‘वन्दे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को देश याद कर रहा है। ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना ने मां भारती को नमन किया। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1875 में रचित “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं था, यह वह जयघोष था जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी और हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। भारतीय सेना ने वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा, “बंकिम चंद्र चटर्जी की कलम से जन्मा, वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं - यह हमारी आत्मा की पुकार था, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को जीवन दिया और राष्ट्रभक्ति को स्वर।”
- 7 Nov 2025 12:10 PM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई परिवारों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित राइस चौक के पास भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राइस चौक के समीप बनी अस्थाई झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, देखते ही देखते लपटों ने करीब एक दर्जन से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरेलू सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी।
- 7 Nov 2025 12:05 PM IST
चीन के इस कदम से बौखला गए ट्रंप, US इस चीज की सप्लाई पर लगाएगा बैन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीते दिनों हुई बैठक के बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड टेंशन खत्म होने के संकेत मिले थे। लेकिन अब चीन के एक कदम से अमेरिका फिर बौखला गया है। अमेरिका ने चीन को जाने वाली एक जरूरी चीज पर बैन लगा रहा है। हम बात कर रहे हैं AI Chips की, रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाइट हाउस अब दिग्गज चिप मेकर कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) को नए स्केल-डाउन एआई चिप चीन में बेचने की अनुमति नहीं देगा।
- 7 Nov 2025 12:03 PM IST
अंगोला के खिलाफ मैत्री मैच, अर्जेंटीना की टीम में नजर आएंगे लियोनेल मेसी
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को अंगोला के खिलाफ मैत्री मैच में अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 14 नवंबर को लुआंडा में आयोजित होगा। मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने मैत्री मैच के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लियोनेल मेसी की इस टीम में लुटारो मार्टिनेज और जूलियन अल्वारेज भी शामिल हैं। नए खिलाड़ियों में विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी, फॉरवर्ड जोआक्विन पैनिकेली और मिडफील्डर मैक्सिमो पेरोन का नाम है। यह आगामी फीफा अंतरराष्ट्रीय सत्र में साउथ अमेरिकी टीम का एकमात्र मैत्री मैच होगा।
Created On :   7 Nov 2025 8:04 AM IST












