Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Sept 2025 12:17 PM IST
पंजाब किंग्स समेत कुंबले पर लगाए आरोप, जानिए टीम के साथ कैसा रहा गेल का आईपीएल रिकॉर्ड?
अपने दौर के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना जलवा दिखा चुके गेल ने बताया कि वह तत्कालीन कोच अनिल कुंबले और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के संचालन के तरीके से निराश थे।
- 9 Sept 2025 11:48 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश को लेकर दी प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "पिछले हफ्ते की बारिश ने अत्यधिक नुकसान पहुंचाया है और प्रदेश को जान-माल का नुकसान हुआ है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलें बह गई हैं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण भी प्रदेश को बहुत नुकसान हो रहा है। आज हिमाचल प्रदेश इसको सहन कर रहा है। मुझे लगता है कि ग्लोबल वार्मिंग का असर धीरे-धीरे सभी प्रदेशों पर पड़ना शुरु होगा। प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और वो देखेंगे कि किस प्रकार भूस्खलन हो रहे हैं। लगातार बारिश होने के कारण मिट्टी गिली हो गई है, जिसके कारण हमें बहुत नुकसान हो रहा है। हम विशेष राहत पैकेज चाहते हैं।"
- 9 Sept 2025 11:35 AM IST
उपराष्ट्रपति के चुनावों को लेकर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "परिणामों का इंतज़ार कीजिए। भाजपा-NDA द्वारा नामित उम्मीदवार बहुत ही शालीन हैं, उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। देश को नया उपराष्ट्रपति और राज्यसभा को नया सभापति मिलेगा।"
- 9 Sept 2025 11:17 AM IST
'एक था टाइगर' ने बढ़ाया देश का मान, इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में मिली जगह
मशहूर निर्माता कबीर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एक था टाइगर' आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अब यह फिल्म वाशिंगटन डीसी के इंटरनेशनल स्पाई म्यूजियम में 'जेम्स बॉन्ड' और 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी हॉलीवुड की फिल्मों के साथ प्रदर्शित हो रही है।
- 9 Sept 2025 11:02 AM IST
'मैं सुरक्षित हूं'… काजल अग्रवाल ने मौत की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहतरीन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाली अफवाह फैलने लगी। कई जगहों पर यह दावा किया गया कि काजल अग्रवाल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक है।
- 9 Sept 2025 10:42 AM IST
नेपाल प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोग, बोले- जितनी निंदा करें, कम है
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ी संख्या में युवाओं ने सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए बैन का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने युवाओं के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसा का प्रयोग किया। इसमें कई युवा घायल हो गए, जो अभी अस्पताल में इलाजरत हैं।
- 9 Sept 2025 10:41 AM IST
58वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार बोले, 'मैं कुछ नहीं हूं आपके बिना', रितेश ने दिया 'क्राइम पार्टनर' का टैग
बॉलीवुड में जब भी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं, तो कुछ जोड़ियां हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके बीच की दोस्ती फिल्मों से कहीं आगे जाती है। इस बीच अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- 9 Sept 2025 10:40 AM IST
नेपाल चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, हर गतिविधि पर पैनी नजर, दुकानें बंद, सड़कें वीरान
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ ‘जेन-जी’ के विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
हर संवेदनशील स्थान पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।
- 9 Sept 2025 10:13 AM IST
उपराष्ट्रपति चुनाव विपक्ष ने बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत का किया दावा, भाजपा का पलटवार
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच, विपक्षी गठबंधन ने अपने उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी की जीत का दावा किया।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा, "यह चुनाव देश की आत्मा को बचाने के लिए है। अब देश की आत्मा बचाने के लिए लोगों की अंतरात्मा जागेगी तो चुनाव का नतीजा चौंकाने वाला होगा।"
- 9 Sept 2025 10:01 AM IST
नेपाल चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, हर गतिविधि पर पैनी नजर, दुकानें बंद, सड़कें वीरान
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ ‘जेन-जी’ के विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
हर संवेदनशील स्थान पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात किया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।
Created On :   9 Sept 2025 8:06 AM IST