Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Sept 2025 1:45 PM IST
चौरई काॅलेज के 13 स्टूडेंट्स को नहीं मिली परीक्षा सूचना
शासकीय कॉलेज चौरई के 13 स्टूडेंट्स थर्ड ईयर की पूरक परीक्षा का फार्म भरने के बाद भी परीक्षा से वंचित रह गए। समय पर टाइम टेबल की जानकारी नहीं मिलने से स्टूडेंट्स का एक साल दांव पर लग गया। कॉलेज प्रबंधन जहां यूनिवर्सिटी पर गलती थोप रहा है।
- 9 Sept 2025 1:35 PM IST
बप्पा को दी मौन विदाई, भक्तों की छलक आई आंखें
दस दिनों तक चले गणेशोत्सव में परतला के महाराजा के सैंकड़ों भक्तों ने उत्साह व उमंग से सेवा की। लेकिन जब बप्पा की विदाई की बेला आई तो भक्तों को निराशा हाथ लगी। डबडब भर आई आंखें से भक्तों ने बप्पा का मौन विसर्जन चल समारोह प्रारंभ किया।
- 9 Sept 2025 1:25 PM IST
जुन्नारदेव विधायक के परासिया स्थित काॅम्प्लेक्स का अतिक्रमण हटाने नोटिस
नगरपालिका परासिया ने जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके और उनके परिवार की महिला सदस्य के नाम नोटिस जारी कर 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने समय सीमा निर्धारित की है। छिंदवाड़ा रोड परासिया में रेलवे ब्रिज के पास सुनील उइके का व्यवसायिक काम्प्लेक्स है।
- 9 Sept 2025 1:17 PM IST
मुंबई विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को वकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई के वकोला इलाके में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को विवाहिता के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे ऐंठने की कोशिश की।
- 9 Sept 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 09-सितंबर-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 31 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट है।
- 9 Sept 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 09-सितंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 7 सितंबर 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 अगस्त, 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत की गिरावट थी।
- 9 Sept 2025 12:57 PM IST
नेपोटिज्म पर कावेरी कपूर की खरी-खरी, आलोचनाओं को बताया जायज
अभिनेत्री कावेरी कपूर जल्द फिल्म 'मासूम 2' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अपने पिता शेखर कपूर के साथ पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जैसे शानदार कलाकार भी हैं।
- 9 Sept 2025 12:56 PM IST
नेपाल की मौजूदा स्थिति पर भारत चिंतित, बताया- हालात पर हमारी करीब से नजर
नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन पर भारत सरकार ने मंगलवार को कहा कि हम पूरी स्थिति पर नजर बनाकर रखे हुए हैं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अपना आधिकारिक बयान जारी किया।
- 9 Sept 2025 12:44 PM IST
दिल्ली शाहदरा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहदरा जिला पुलिस की एएसबी सेल ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5840 क्वार्टर अवैध देसी शराब और एक कार को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई आगामी त्यौहारी सीजन में कानून व्यवस्था को सुचारू रखने और संगठित अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई।
- 9 Sept 2025 12:34 PM IST
लालू यादव को नौकरी के बदले मिली संपत्ति को कर देना चाहिए दान नीरज कुमार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ गयाजी में पिंडदान कर पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू परिवार के गयाजी में पिंडदान करने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालू यादव को नौकरी के बदले मिली संपत्ति को भी दान कर देना चाहिए।
Created On :   9 Sept 2025 8:06 AM IST