बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप चेन और यामागुची दूसरे राउंड में पहुंचीं

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप चेन और यामागुची दूसरे राउंड में पहुंचीं
टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन युफेई और मौजूदा चैंपियन जापान की अकाने यामागुची, दोनों मंगलवार को नई दिल्ली में जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में पहुंच गईं। चौथी वरीयता प्राप्त चेन ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग, चीन की लो सिन यान हैप्पी को 18-21, 21-8, 21-11 से हराया।

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चीन की चेन युफेई और मौजूदा चैंपियन जापान की अकाने यामागुची, दोनों मंगलवार को नई दिल्ली में जारी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड में पहुंच गईं। चौथी वरीयता प्राप्त चेन ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए हांगकांग, चीन की लो सिन यान हैप्पी को 18-21, 21-8, 21-11 से हराया।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, चेन का अगला मुकाबला यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा से होगा, जिन्होंने यूएई की प्रकृति भरत को 21-13, 20-22, 21-14 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त यामागुची ने वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह को आसानी से 21-12, 21-10 से हराया, जबकि उनकी हमवतन नोजोमी ओकुहारा ने तुर्की की ओजगे बायराक पर 2-1 से जीत हासिल की।

पुरुष वर्ग में, इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने जर्मनी के मैथियास किक्लिट्ज को सीधे गेम में हराया, जबकि फ्रांस के पांचवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव को जापान के केंटा निशिमोटो ने 21-17, 21-19 से चौंकाते हुए हराया।

विमेंस डबल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लियू शेंगशु और टैन निंग ने वियतनाम की फाम थी डियू ली और फाम थी खान को 21-10, 21-11 से हराने में सिर्फ 35 मिनट लिए। एक और चीनी जोड़ी, जिया यिफान और झांग शुक्सियन ने भी हांगकांग, चीन की लुई लोक लोक और त्सांग हियू यान पर सीधे गेम में जीत हासिल की।

मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक ने थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन टीरारातसाकुल को 15-21, 21-11, 21-18 से हराकर मेंस डबल्स के अंतिम 16 में जगह बनाई। सोमवार को टूर्नामेंट के पहले ही दिन, डिफेंडिंग चैंपियन और टॉप सीड शी युकी को बड़ा झटका लगा। उन्हें भारत के आयुष शेट्टी के खिलाफ तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 73 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में दुनिया के नंबर 1 चीनी शटलर शी युकी को 21-14, 13-21, 21-19 से हार मिली। मैच के आखिर में की गई वापसी भी उन्हें जल्दी बाहर होने से नहीं बचा सकी।

महिला वर्ग में, दक्षिण कोरिया की पसंदीदा खिलाड़ी एन से-यंग ने बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा को 21-14, 21-13 से हराया। एन की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी चीन की वांग झियी ने अमेरिका की झांग बेइवेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-12, 21-13 से मात दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Aug 2026 11:55 PM IST

Tags

Next Story