सी-डैक भर्ती 2026 प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 272 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 जून तक करें आवेदन

सी-डैक भर्ती 2026 प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित 272 पदों पर नौकरी का अवसर, 20 जून तक करें आवेदन
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), बेंगलुरु ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित विभिन्न 272 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बेंगलुरु, 5 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक), बेंगलुरु ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित विभिन्न 272 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन 272 रिक्तियों में प्रोजेक्ट एसोसिएट के 100, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 100, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर/प्रोजेक्ट लीड/मॉड्यूल लीड के 50, प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलीवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर के 20 और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ-एचआरडी और ग्रुप सेक्रेटरी के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक या इसके बराबर की डिग्री या एमई/एमटेक/इसके बराबर की डिग्री या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट अनुसार 30 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी पद अनुसार 3 से 22.9 लाख रुपए के बीच होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सी-डैक की ओर से इंटरव्यू की तारीख, समय और पते की घोषणा जल्द की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 2:44 PM IST

Tags

Next Story