सीबीआई कोर्ट ने बैंक धोखाधड़ी के मामलों में चार आरोपियों को दो साल की जेल की सजा सुनाई
शिमला, 14 जुलाई (आईएएनएस)। शिमला की सीबीआई अदालत ने मंगलवार को बैंक धोखाधड़ी के तीन मामलों में चार आरोपी बचित्तर सिंह, रोशन लाल, हरकिरत सिंह और शम्मी को दो साल की जेल और कुल 80,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 22 फरवरी 2013 को राज कुमार कैंथ (तत्कालीन शाखा प्रबंधक, एसबीआई, डेहरा), कुलदीप सिंह भटोआ (तत्कालीन फील्ड ऑफिसर, एसआईबी, डेहरा), एसएम पॉल (तत्कालीन शाखा प्रबंधक, एसबीआई, डेहरा), मोहिंदर (तत्कालीन प्रबंधक पीबीडी, एसबीआई, डेहरा), सुरेश कुमार (निजी व्यक्ति) और एसबीआई के अन्य अज्ञात अधिकारियों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आरोप था कि इन लोगों ने आपराधिक साजिश रची और नकली-जाली दस्तावेजों के आधार पर एसबीआई, डेहरा (जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) से केसीसी लोन लिए, लेकिन उन लोन को नहीं चुकाया और इस तरह बैंक के साथ धोखाधड़ी की।
जांच के बाद सीबीआई ने बैंक अधिकारियों और निजी उधारकर्ताओं/व्यक्तियों के खिलाफ शिमला में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अलग-अलग 20 चार्जशीट दाखिल कीं, जबकि केवल निजी व्यक्तियों के खिलाफ शिमला में विशेष मजिस्ट्रेट-सह-सीजेएम की अदालत में 19 अन्य अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की गईं।
सुनवाई के बाद अदालत ने 6 जुलाई को चार आरोपी बचित्तर सिंह, रोशन लाल, हरकिरत सिंह और शम्मी को दोषी ठहराया और 14 जुलाई को उन्हें सजा सुनाई।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   14 July 2026 9:09 PM IST












