सीसीआरएएस में शामिल होने का मौका, कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर निकली वैकेंसी

सीसीआरएएस में शामिल होने का मौका, कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर निकली वैकेंसी
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (सीसीआरएएस) ने कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज (सीसीआरएएस) ने कंसल्टेंट समेत 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीसीआरएएस ने जिन 16 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं, उनमें डोमेन एक्सपर्ट (आयुर्वेद), कंसल्टेंट (फाइनेंस और अकाउंट्स), कंसल्टेंट (पब्लिकेशन) और लीगल कंसल्टेंट के 1-1; सीनियर रिसर्च फेलो (बायोस्टैटिस्टिक्स) और कंसल्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) रिटायर्ड के 2-2; सीनियर रिसर्च फेलो (आयुर्वेद) के 3; और कंसल्टेंट (आयुर्वेदा) के 5 पद शामिल हैं।

सीसीआरएएस की ओर से जारी पदों के योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 42,000 से 75,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

जो उम्मीदवार वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमडी/एमएस (आयुर्वेद), बीएएम, एमबी, बीएलबी, एमएससी या इससे समक्षम डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 64 साल के बीच निर्धारित की गई है।

सीसीआरएएस की ओर से वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन पद अनुसार, 30 मार्च और 1 अप्रैल को निर्धारित केंद्र 'आयुष सभागार, परिषद की पहली मंजिल' में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें वेन्यू पर समस ये पहुंचने के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

वहीं, कैंडिडेट्स सीसीआरएएस की ओर से जारी पदों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जारी डिटेल्ड ऑफिशियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 10:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story