सीजीटीएन सर्वे बुद्धिमान युग में मीडिया का मिशन

सीजीटीएन सर्वे  बुद्धिमान युग में मीडिया का मिशन
पांचवें सीएमजी फोरम के आयोजन के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने वैश्विक नेटीजनों के बीच एक सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल उत्तरदाताओं का मानना है कि "सब कुछ मीडिया होने और इंसान-मशीन का मिलकर काम करने" का मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित हो चुका है। मीडिया में नए चरण की क्रांति में एआई की भूमिका महत्वपूर्ण हो रही है।

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। पांचवें सीएमजी फोरम के आयोजन के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीन चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने वैश्विक नेटीजनों के बीच एक सर्वेक्षण किया। इसमें शामिल उत्तरदाताओं का मानना है कि "सब कुछ मीडिया होने और इंसान-मशीन का मिलकर काम करने" का मीडिया पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित हो चुका है। मीडिया में नए चरण की क्रांति में एआई की भूमिका महत्वपूर्ण हो रही है।

सर्वेक्षण में शामिल 78.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि बुद्धिमान युग में मीडिया में समाचार रिपोर्टिंग के तरीके में गहन बदलाव हो रहा है। बुद्धिमान सहायता प्राप्त संपादन, एल्गोरिदम अनुशंसा व व्यक्तिगत वितरण और सामग्री का स्वचालित निर्माण ऐसे तीन अहम क्षेत्र माने जाते हैं, जो एआई के सहारे पूरा हो सकता है।

इसके अलावा, 71.7 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि बुद्धिमान युग में सभ्यता की विरासत और प्रसार में मीडिया की भूमिका उन्नत होगी। भाषाओं और संस्कृतियों के बीच अप्रतिबंधित संचार, लुप्तप्राय भाषाओं व स्थानीय संस्कृतियों की रक्षा और सांस्कृतिक विरासत का डिजिटलीकरण और बुद्धिमान कहानी पहले तीन स्थानों पर रहे।

वहीं, मीडिया के लिए एआई तकनीक के संभावित खतरों पर उत्तरदाताओं ने सतर्क रवैया दिखाया। चिंताओं में सूचना की सत्यता, एआई से मानव नवाचार क्षमता में गिरावट और व्यक्तिगत डेटा का दुरुपयोग पहले तीन स्थानों पर रहा।

बताया जाता है कि सर्वेक्षण सीजीटीएन के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रांसीसी, अरबी और रूसी भाषा प्लेटफोर्म में जारी होने के 24 घंटों में 7,438 नेटीजनों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 10:54 PM IST

Tags

Next Story