सीजीटीएन सर्वेः उत्तरदाताओं ने जापान से थाईवान सवाल पर संपूर्ण और सटीक जवाब देने की अपील की

सीजीटीएन सर्वेः उत्तरदाताओं ने जापान से थाईवान सवाल पर संपूर्ण और सटीक जवाब देने की अपील की
हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों के बीच थाईवान सवाल पर जापान के पक्ष के बारे में एक सर्वे किया। सर्वे के परिणामों के मुताबिक 91.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने थाईवान सवाल पर जापान के पक्ष की आलोचना की और जापान से संजीदगी से पराजित देश का कर्तव्य निभाकर ठोस कार्रवाई से चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दिये गये वादे का पालन करने की अपील की। 91.6 प्रतिशत लोगों ने जापान से थाईवान सवाल पर अपने रुख के संपूर्ण और सटीक जवाब देने की अपील की।

बीजिंग, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने वैश्विक नेटिजनों के बीच थाईवान सवाल पर जापान के पक्ष के बारे में एक सर्वे किया। सर्वे के परिणामों के मुताबिक 91.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने थाईवान सवाल पर जापान के पक्ष की आलोचना की और जापान से संजीदगी से पराजित देश का कर्तव्य निभाकर ठोस कार्रवाई से चीन और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दिये गये वादे का पालन करने की अपील की। 91.6 प्रतिशत लोगों ने जापान से थाईवान सवाल पर अपने रुख के संपूर्ण और सटीक जवाब देने की अपील की।

ध्यान रहे काहिरा घोषणा पत्र समेत सिलसिलेवार अंतर्राष्ट्रीय कानूनी दस्तावेजों ने थाईवान पर चीन की प्रभुसत्ता की पुष्टि की। वर्ष 1972 चीन जापान संयुक्त घोषणा में स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया कि जापान सरकार मानती है कि चीन लोक गणराज्य चीन की एकमात्र वैध सरकार है। चीन लोक गणराज्य सरकार दोहराती है कि थाईवान चीन लोक गणराज्य का एक अभिन्न अंग है। जापान सरकार चीन सरकार के इस पक्ष को पूरी तरह समझती है और उसका समर्थन करती है। इसके बाद जापान सरकार ने दोनों देशों के सिलसिलेवार समझौतों और बयानों में उपरोक्त पक्ष पर कायम रहने का वादा दिया।

सीजीटीएन के इस सर्वे में भाग लेने वाले 90.7 प्रतिशत लोगों का कहना है कि उपरोक्त विषय थाईवान सवाल पर जापान का निरंतर पक्ष है, जिस का पालन करना है।

इस सर्वे में 90.7 प्रतिशत लोगों के विचार में जापान ने जो चीन के खिलाफ बल प्रयोग का संकेत दिया है, वह यूएन चार्टर का गंभीर उल्लंघन है। 91.7 प्रतिशत लोगों ने जापान की श्रृंखलात्मक बातों और कार्रवाइयों पर निराशा जतायी। 81.7 प्रतिशत लोगों ने जापान द्वारा जानबूझ कर क्षेत्रीय तनाव रचने की जबरदस्त निंदा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Dec 2025 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story