चमोली नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसा कानपुर का पर्यटक, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

चमोली नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसा कानपुर का पर्यटक, पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर कानपुर से उत्तराखंड आए एक पर्यटक के लिए 14 अगस्त का दिन उस समय बेहद मुश्किल भरा साबित हुआ, जब चमोली जिले में वसुधारा वॉटरफॉल से आगे घूमते हुए वह नदी के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वापस लौटने का रास्ता बंद हो गया और पर्यटक नदी के दूसरी ओर ही फंस गया।

देहरादून, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर कानपुर से उत्तराखंड आए एक पर्यटक के लिए 14 अगस्त का दिन उस समय बेहद मुश्किल भरा साबित हुआ, जब चमोली जिले में वसुधारा वॉटरफॉल से आगे घूमते हुए वह नदी के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वापस लौटने का रास्ता बंद हो गया और पर्यटक नदी के दूसरी ओर ही फंस गया।

घटना की जानकारी होटल व्यवसायी मंदीप भंडारी द्वारा कांस्टेबल चंदन नगरकोटी को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवकों ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए फंसे पर्यटक की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया।

इसमें मोहित बिष्ट, किशन बिष्ट, नितिन, सौरभ भंडारी, अंशु बिष्ट, धीरेन्द्र, सोनू एवं मोहित रावत ने तत्काल लकड़ियों की व्यवस्था कर नदी पर अस्थायी पुल तैयार करने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दूसरी ओर फंसे पर्यटक तक खाने-पीने की सामग्री भी पहुंचाई गई, ताकि रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक वह सुरक्षित रह सके।

कुछ ही समय में कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस एवं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय युवकों के साथ समन्वय बनाते हुए परिस्थितियों का आकलन किया और सुरक्षित तरीके से नदी के दूसरे छोर तक पहुंच बनाई। इसके बाद फंसे हुए पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के इस छोर पर लाया गया तथा सकुशल कोतवाली श्री बद्रीनाथ पहुंचाया गया।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बना आपसी सामंजस्य एवं सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा। स्थानीय युवाओं की तत्परता से लेकर पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई तक, सभी के समन्वित प्रयासों से पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Aug 2026 7:47 PM IST

Tags

Next Story