चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

चंडीगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर होने की बात कही गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके के लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि धमाके से कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए और गाड़ियों के साथ ही साथ दीवारों पर छर्रों के निशान दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने बताया, "चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर शाम करीब 5:00 बजे धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं और कुछ वाहनों व दीवारों पर छर्रों के निशान देखे जा सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके का सटीक कारण पुलिस ही बता पाएगी।"

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थन पर मौजूद हैं और धमाके के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना से पहले या बाद में किसी भी संदिग्ध हरकत का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

धमाके से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ, और मौके पर टूटे हुए पार्ट्स और निशान दिख रहे हैं। हालांकि, धमाका असल में कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि धमाके के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस ने पूरे चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है और एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की होगी, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story