आईपीएल 2026 डीसी ने एलएसजी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, जानिए प्लेइंग इलेवन में कौन?

आईपीएल 2026 डीसी ने एलएसजी के खिलाफ गेंदबाजी चुनी, जानिए प्लेइंग इलेवन में कौन?
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।

लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।

टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम देखना चाहते हैं कि क्या यह विकेट तेज गेंदबाजों को मदद देता है? आंकड़ों के मुताबिक, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें जीतती हैं, लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट भी है। मुझे लगता है कि हमें पहले गेंदबाजी करके शुरुआत करनी चाहिए। पिछले साल हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हम पिछड़ गए थे। हम एक बार फिर अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।"

दूसरी ओर, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "इस विकेट पर ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा, इसलिए टॉस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक नई ऊर्जा, नया लोगो, रंग और सोच है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले साल चोटें एक चिंता का विषय थीं, लेकिन अब हम उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। गेंदबाज फिट हैं, हर कोई मैदान पर उतरकर अपना असर दिखाना चाहता है।"

आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। डीसी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि एलएसजी को 3 मैच में जीत मिली है।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मैच अपने नाम किए। इसके बाद आईपीएल 2023 में दोनों टीमें सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहीं, जिसमें एलएसजी ने मैच अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध दोनों ही मैच जीते थे। अगले सीजन भी एलएसजी को दोनों मैच गंवाने पड़े।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे और प्रिंस यादव।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 April 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story