बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा बालमुकुंद आचार्य
जयपुर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक केंद्रशासित प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि असम और बंगाल में भाजपा का कमल खिलेगा।
जयपुर में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि मैं पहले से ही अपनी शुभकामनाएं देता हूं। चाहे असम हो, बंगाल हो या दक्षिण, इस बार कमल जोरदार जनादेश के साथ खिलेगा। असम की संस्कृति आगे बढ़ रही है और पूरे भारत में इसे मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में हुए अत्याचार और पैदा हुई समस्याएं खत्म हो जाएंगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और सुशासन का रास्ता खुलेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर अकुशलता और भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगी।
नक्सलवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए बयान पर समर्थन करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि पूरे देश में, चाहे वह आतंकवाद हो, पत्थरबाजी हो, बम हमले हों, या अशांति फैलाने वाला कोई भी संगठन हो, उनका समय अब खत्म हो चुका है। राष्ट्र और उसके लोगों की ओर से, मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करता हूं, जिनके फैसले पीएम मोदी के नेतृत्व में इतिहास रच रहे हैं। चाहे वह आतंकवाद हो, नक्सलवाद हो, या अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय अन्य उग्रवादी समूह हों, सभी को प्रभावी ढंग से खत्म कर दिया गया है। सशक्त और मजबूती के साथ देश और दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा सनातन संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले आतंकी घटनाएं कब घटित हो जाए, किसी को मालूम नहीं रहता था। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में आज सुरक्षा की गारंटी है। कश्मीर में अमन चैन-शांति है। कश्मीरी पंडित वहां आज हवन कर रहे हैं, 36 साल बाद मंदिर के कपाट खुले हैं। वहां पहले क्या स्थिति थी। वहां जय हिंद बोलना भी सजा जैसा लगता था। पीएम मोदी के नेतृत्व में नक्सलावद का अंत हुआ है। पड़ोसी देशों में जहां अराजकता फैल रही है, वहीं, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारत का नागरिक पीएम मोदी के साथ है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 April 2026 8:43 PM IST












