- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- उस्मानाबाद
- /
- मां श्री तुलजाभवानी देवी का चैत्र...
Tuljapur News: मां श्री तुलजाभवानी देवी का चैत्र पूर्णिमा उत्सव धार्मिक अनुष्ठान उत्साह के साथ हुआ संपन्न

Tuljapur News. महाराष्ट्र के धाराशिव में मां श्री तुलजाभवानी देवी का चैत्र पूर्णिमा उत्सव भक्तिभाव में मनाया गया। बुधवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी दिव्य हो उठा। तुलजा भवानी यह एक प्रसिद्ध हिंदू देवी मंदिर है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह देवी दुर्गा का रूप हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज की कुलदेवी व प्रेरणा मानी जाती हैं। 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में स्थापित आठ भुजाओं वाली स्वयंभू प्रतिमा भक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है।
चैत्री पूर्णिमा के मुख्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हुए। पूर्णिमा के मद्देनजर तड़के 1 बजे चरणतीर्थ के बाद धर्मदर्शन का शुभारंभ हुआ। इसी समय से देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह 6 बजे देवी का अभिषेक आरंभ हुआ, जो सुबह 10 बजे तक चला। इसके पश्चात देवी को नवीन वस्त्र एवं आभूषण धारण कराकर नित्योपचार पूजा की गई। शाम के समय पुनः अभिषेक-पूजन संपन्न हुआ।
रात्रि 10 बजे मंदिर प्रांगण में पारंपरिक छबिना जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके उपरांत महंत वाकोजी बुवा एवं गुरु तुकोजी बुवा द्वारा जोगवा मांगने की परंपरा निभाई गई, जिसके साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्सव का विधिवत समापन हुआ।
यह भी पढ़े -श्री तुलजाभवानी मंदिर डेवलपमेंट प्लान को मिली रफ्तार, 5 सै 55 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
उत्सव की प्रमुख विशेषताएं:
- मंदिर परिसर की फूलों से भव्य सजावट
- तड़के 1 बजे से धर्मदर्शन की शुरुआत
- हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- सुबह 6 से 10 बजे तक अभिषेक पूजन
- देवी को आकर्षक वस्त्र एवं आभूषणों से अलंकृत किया गया
- रात्रि 10 बजे पारंपरिक छबिना जुलूस का आयोजन
- जोगवा मांगने की परंपरा के साथ उत्सव का समापन
Created On :   1 April 2026 8:29 PM IST












