- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- उस्मानाबाद
- /
- धाराशिव-तुलजापुर-नलदुर्ग- मुरुम में...
Dharashiv News: धाराशिव-तुलजापुर-नलदुर्ग- मुरुम में भाजपा तो उमरगा-कलंब-परांडा और भूम में शिवसेना ने लहराया परचम

Dharashiv News. नगरपालिका चुनावों में धाराशिव जिले की जनता ने स्पष्ट रूप से सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में जनादेश दिया है। जिले की आठ नगरपालिकाओं में से चार में भाजपा और चार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नगराध्यक्ष चुने गए हैं।
भाजपा विजयी नगरपालिकाएं
धाराशिव – नेहा राहुल काकडे
तुलजापुर – विनोद गंगणे
नलदुर्ग – बसवराज धरणे
मुरुम – बापुराव पाटील
शिवसेना (शिंदे गुट) विजयी नगरपालिकाएं
उमरगा – किरण गायकवाड़ (लगभग 5,900 मतों से जीत)
कलंब – सुनंदा कापसे
परांडा – जाकीर सौदागर (मामूली अंतर से जीत)
भूम – संयोगिता गाढवे
मतगणना केंद्र पर अव्यवस्था
धाराशिव में मतगणना के दौरान मीडिया कक्ष की व्यवस्था मतगणना केंद्र से दूर एक टेंट में की गई थी। प्रारंभ में पीने के पानी और बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। पत्रकारों की शिकायत के बाद पानी उपलब्ध कराया गया और सुबह करीब 11:30 बजे अतिरिक्त कुर्सियां मंगवाई गईं।
इसके अलावा, जिला सूचना अधिकारी को पुलिस द्वारा गेट पर रोक दिए जाने की घटना भी सामने आई। पत्रकारों द्वारा जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने अनुमति नहीं दी। बाद में मतगणना केंद्र से लाउडस्पीकर पर निर्देश मिलने के बाद चुनाव निर्णय अधिकारी ओंकार देशमुख स्वयं गेट पर आए और जिला सूचना अधिकारी को भीतर ले गए
Created On :   21 Dec 2025 7:26 PM IST











