योजना: धाराशिव के 21,793 किसानों के खातों में पहुंची 183.85 करोड़ की कर्जमाफी, आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके किसानों को मिला लाभ

  • शेष किसानों से आधार प्रमाणीकरण पूरा कराने की अपील
  • 53 बैंकों ने 32 लाख ऋण खातों की जानकारी पोर्टल पर की अपलोड

Dharashiv News. पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना-2026 के तहत राज्य में आधार प्रमाणीकरण पूरा कर चुके 6 लाख 36 हजार 36 पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 5 हजार 86 करोड़ 30 लाख रुपए की कर्जमाफी राशि 24 अगस्त 2026 को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सीधे ट्रांसफर की गई। इसमें धाराशिव जिले के 21 हजार 793 लाभार्थी किसानों के खातों में 183 करोड़ 85 लाख 89 हजार 956 रुपए जमा किए गए हैं।

शेष किसानों से आधार प्रमाणीकरण पूरा कराने की अपील

जिला प्रशासन ने अपील की है कि पहली जारी सूची के शेष किसान तुरंत अपना आधार प्रमाणीकरण पूरा करा लें। आधार प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद ही संबंधित किसानों के खातों में सरकार की ओर से लाभ राशि जमा की जाएगी। साथ ही, शेष पात्र किसानों की दूसरी सूची भी जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी।

53 बैंकों ने 32 लाख ऋण खातों की जानकारी पोर्टल पर की अपलोड

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना-2026 को 2 जून 2026 को आयोजित महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 15 जुलाई 2026 के शासन निर्णय द्वारा इस योजना के कुछ मापदंडों में आंशिक सुधार किया गया। योजना में कर्जमुक्ती और एकमुश्त समाधान घटकों के कार्यान्वयन के लिए राज्य की 30 जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंकों, 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों और अन्य निजी बैंकों सहित कुल 53 बैंकों ने किसानों के लगभग 32 लाख ऋण खातों की जानकारी महा-आईटी द्वारा विकसित पोर्टल पर अपलोड की थी। 24 अगस्त को आधार प्रमाणीकरण पूर्ण कर चुके राज्य के लगभग 6.36 लाख पात्र किसानों के खातों में 5,086.30 करोड़ रुपए की राशि स्थानांतरित की गई। योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को तुरंत खरीफ फसल ऋण वितरित करने का निर्देश सरकार द्वारा सभी बैंकों को दिया गया है।

Created On :   26 Aug 2026 7:28 PM IST

Tags

Next Story