April 2026 Vrat/Festival List: चैत्र पूर्णिमा से लेकर हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया तक अप्रैल में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी कैलेंडर का चौथा महीना अप्रैल धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है। इसकी शुरुआत चैत्र पूर्णिमा के साथ हो रही है, वहीं समापन नृसिंह जयंती के साथ होगा। इसके अलावा इस महीने में कई सारे व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में भगवान श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी महीने में अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा।
अप्रैल में ही सीता नवमी और मोहिनी एकादशी के अलावा प्रदोष व्रत, कालाष्टमी, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती भी आएगी। यही नहीं अप्रैल में ही हिन्दी पंचांग का दूसरा महीना वैशाख भी शुरू होगा। आइए जानते हैं इस महीने में आने वाले सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, दिनांक और दिन के साथ...
अप्रैल में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट
2 अप्रैल 2026, गुरुवार, हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल 2026, शुक्रवार, वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल 2026, रविवार, विकट संकष्टी चतुर्थी
9 अप्रैल 2026, गुरुवार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार, कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026, सोमवार, वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल 2026, मंगलवार, कृष्ण वामन द्वादशी
15 अप्रैल 2026, बुधवार, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
17 अप्रैल 2026, शुक्रवार, वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026, शनिवार, पराशर ऋषि जयंती
19 अप्रैल 2026, रविवार, अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती
20 अप्रैल 2026, सोमवार, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवार, शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026, बुधवार, रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026, गुरुवार, गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार, बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल 2026, शनिवार, सीता नवमी
27 अप्रैल 2026, सोमवार, मोहिनी एकादशी
28 अप्रैल 2026, मंगलवार, प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026, गुरुवार, नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 April 2026 8:30 PM IST














