साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई समस्या बनी हुई थी, तो वह इस हफ्ते समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। हफ्ते के मध्य भाग में कामकाज की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। संतान से सुख मिलेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए मार्ग मिल सकते हैं।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। हफ्ते का अंतिम भाग सेहत संबंधी समस्या दे सकता है। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग हैं तथा सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के लिए आपके प्रयास तेज हो सकते हैं। छात्र वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अड़चनें दूर होंगी।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआती भाग में खर्च तथा यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी, किंतु भागदौड़ अधिक होगी। हफ्ते का मध्य भाग आपको अच्छे लाभ देने वाला सिद्ध होगा। कोई पुराना कार्य आपको लाभ दे सकता है। इस सप्ताह आपकी जमापूंजी में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। किया हुआ निवेश लाभ दे सकता है। हफ्ते के मध्य में अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वाणी के माध्यम से लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ तथा सफलता मिलने के योग रहेंगे। अधिकारी तथा सहकर्मियों पर आपका प्रभाव अच्छा बना रहेगा। धन लाभ की स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। हफ्ते के अंत में अचानक खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुके तथा अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कामकाज से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी से संबंधित दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के योग हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं, किंतु शेष सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक तथा दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाओं की स्थिति बनी रहेगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापारिक साझेदारों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को सेहत संबंधी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट करने से बचें।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें तथा व्यर्थ की बातों से तनाव न लें।

मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए शुरुआती भाग कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में कम लगेगा। शत्रु पक्ष से लाभ मिल सकता है। अपने पराक्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें। संतान से लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   26 March 2026 12:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story