साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार तथा छात्रों के लिए पढ़ाई से जुड़ी यात्राओं के योग बन सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभदायक रहेगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी-जुकाम या मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। नौकरी तथा व्यापार में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को अपनी चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट-चपेट की आशंका बन सकती है। मकान-जमीन के कार्यों से धन लाभ के योग बन सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपने पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है। इस हफ्ते आपको कुछ परेशानियाँ और चिंताएँ बनी रह सकती हैं, लेकिन जल्द ही उनका समाधान भी मिल सकता है। धन को लेकर कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न बरतें।

सिंह लग्नराशि (Leo): ॐ यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आय तथा जमा धनराशि में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरी में स्थितियाँ पहले से बेहतर होंगी, और यदि नौकरी की तलाश में हैं तो वह प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते व्यापारिक क्षेत्र से अधिक मुनाफा मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी, फिर भी खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या लग्नराशि (Virgo): ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की शुरुआत खर्चों से हो सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सकता है। कोई अच्छी खबर आपकी खुशी बढ़ा सकती है। क्रोध तथा चिड़चिड़ेपन से दूर रहें।

तुला लग्नराशि (Libra): ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार की स्थितियाँ और मजबूत होंगी। छात्रों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ॐ यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धन संबंधी स्थितियाँ सुधरेंगी तथा अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है। वैवाहिक तथा पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हफ्ते के अंत में कुछ खर्च बढ़ सकता है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के भाग्य का विकास होगा तथा किए जा रहे कार्य सफल होंगे। किस्मत का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वर्ग को अपने बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निजी सुखों में वृद्धि संभव है। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ॐ इस सप्ताह मकर राशि के नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शुरुआत में स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के लिए नए स्रोत उपलब्ध हो सकते हैं। अहंकार का त्याग करें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ॐ यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए, विशेषकर जो निजी व्यापार करते हैं, अच्छा सिद्ध होगा। व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े कार्य लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी।

मीन लग्नराशि (Pisces): ॐ यह सप्ताह मीन राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी तथा व्यापारिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी सफलता मिलेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। छोटी दूरी की यात्राएँ होती रहेंगी। खर्च भी बना रहेगा। शारीरिक थकावट बनी रह सकती है।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतरदशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण अध्ययन कराना उचित है।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   31 March 2026 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story