चंडीगढ़ सीजेआई ने जिला अदालत परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया उद्घाटन, बोले- हर किसी के लिए बड़ी जरूरत

चंडीगढ़  सीजेआई ने जिला अदालत परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया उद्घाटन, बोले- हर किसी के लिए बड़ी जरूरत
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर-43 में स्थित जिला अदालत परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मल्टी-लेवल पार्किंग न सिर्फ वकीलों के लिए बल्कि सेक्टर- 43 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आने वाले हर किसी के लिए एक बड़ी जरूरत है।

चंडीगढ़, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने शनिवार को चंडीगढ़ सेक्टर-43 में स्थित जिला अदालत परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मल्टी-लेवल पार्किंग न सिर्फ वकीलों के लिए बल्कि सेक्टर- 43 डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आने वाले हर किसी के लिए एक बड़ी जरूरत है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीजेआई ने दोनों सरकारों (पंजाब और हरियाणा) से हाई कोर्ट में खाली पड़े पदों को भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस पर सोच-विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में पार्किंग को लेकर गहरी समस्या है। मुझे बताया गया कि एक ओपन स्पेस को पार्किंग के तौर पर यूज किया जाता है। मुझे विश्वास है कि इस बार आएंगे तो उसका भी समाधान हो चुका होगा।

जल्दी फैसले देने के सवाल पर सीजेआई ने कहा कि बहुत अच्छा परिणाम आया है। उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों में भी लोग जागरूक हुए हैं और इसके पालन में लगे हुए हैं। कुछ राज्यों से फीडबैक मिला कि अगर कोई कोताही हुई है तो एक्शन भी लिया गया है।

उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करने में भारतीय न्यायतंत्र विश्व में नंबर एक पर है। इससे गरीब और दूरदराज के लोगों को फायदा हुआ है। अब गांव-शहर से बैठकर केस को फाइल किया जा सकता है और लोकल वकील वहीं से बैठकर बहस कर सकते हैं।

अंग्रेजी की जगह हिंदी भाषा में काम के सवाल पर सीजेआई ने कहा कि यह उच्च न्यायालय और राज्य सरकारों के बीच का विषय है। पेंडेंसी को पांच करोड़ कहना नैरेटिव है। दो करोड़ केस ऐसे हैं, जो साइकल में हैं। वह पेंडेंसी नहीं है, बाकी पेंडेंसी है।

एआई को लेकर सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट को खोलकर देखा जा सकता है कि मैंने एआई के रेगुलेशन को अपलोड किया है। इससे आसान तरीके से समझा जा सकता है कि हम एआई को यूज करेंगे, कर रहे हैं, लेकिन एक रेगुलेटिव मैनर में।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story